Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 67 के बाद, SRH vs RCB

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 23, 2026 at 4:11 PM
Modified at :May 23, 2026 at 4:11 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 67 के बाद, SRH vs RCB
Advertisement

RCB हारकर भी क्वालीफायर 1 में पहुंची, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर मौजूद।

आईपीएल 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला गया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में एसआरएच की टीम ने 55 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले के परिणाम के साथ पहले क्वालीफायर की दोनों टीमें तय हो गई हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का स्कोर खड़ा किया था। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में छठी बार रहा जब एसआरएच ने 250 रनों का आंकड़ा पार किया। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया।

बेंगलुरू की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में 44 रनों की पारी खेल टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहकर सुनिश्चित किया कि आरसीबी पहले क्वालीफायर में जगह बनाए। क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को 55 रनों की हार से नहीं बचा पाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में जानिए क्या बदलाव हुए हैं। साथ ही यह भी जान लीजिए कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कौन चल रहा है?

मैच 67 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 67, SRH vs RCB
IPL 2026 Updated Points Table After Match 67

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चाहे 55 रनों से हार मिली हो, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उन्होंने टॉप-2 में फिनिश कर क्वालीफायर 1 में जगह बना ली है। उनका सामना पहले क्वालीफायर में दूसरे नंबर की टीम गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं बड़ी जीत दर्ज करके भी सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया, इसलिए वो एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स, इन चार टीमों के पीच प्लेऑफ के आखिरी स्पॉट के लिए जंग छिड़ी है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Fastest to 2000 runs in IPL: Sai Sudharsan breaks 13-year-old record of Chris Gayle in IPL 2026
Sai Sudharsan

RCB के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, ऑरेंज कैप की रेस के टॉप-6 खिलाड़ियों में शामिल हैं। मगर ऑरेंज कैप अभी साई सुदर्शन के पास है, जो 638 रन बना चुके हैं।

दूसरे स्थान पर उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। 579 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी चौथे पायदान पर हैं। विराट कोहली भी फिलहाल टॉप-10 में बने हुए हैं।

  • साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 638 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 616 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 606 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 579 रन
  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 569 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की जमकर धुनाई हुई, लेकिन पर्पल कैप अब भी उन्हीं के पास है। भुवनेश्वर के समान कगिसो रबाडा भी 24 विकेट चटका चुके हैं। 21 विकेट लेकर अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद राशिद खान और ईशान मलिंगा अब तक 19-19 विकेट ले चुके हैं।

  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 24 विकेट
  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) – 24 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 21 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 19 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 19 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Advertisement