Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील vs मोरक्को मैच प्रीव्यू, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, प्रेडिक्शन और लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 13, 2026 at 4:27 PM
Modified at :June 13, 2026 at 4:36 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील vs मोरक्को मैच प्रीव्यू, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और प्रेडिक्शन

ब्राजील की टीम नेमार के बिना ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C का सबसे चर्चित मुकाबला 14 जून को सुबह 03:30 बजे देखने को मिलेगा, जब पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील का सामना इस टूर्नामेंट के इतिहास में सेमीफाइनल खेलने वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को से होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के अभियान की शुरुआत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

जहां एक ओर, कार्लो एंसेलोटी के नेतृत्व में ब्राजील लंबे समय से चले आ रहे खिताबी इंतजार को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। वहीं मोरक्को की टीम पिछले वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी बड़ा उलटफेर करने का सपना लेकर आई है। ऐसे में फुटबॉल फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच डिटेल्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
  • मैच: ब्राजील बनाम मोरक्को
  • स्थान: ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी, यूएसए
  • स्टेडियम: मेटलाइफ स्टेडियम
  • तारीख: 14 जून 2026
  • मैच शुरू होने का समय: सुबह 3:30 बजे (IST)
  • रेफरी: तय होना बाकी
  • VAR: उपलब्ध

पिछले पांच मैचों के नतीजे:

ब्राजील (सभी प्रतियोगिताओं में): W-W-W-L-D

मोरक्को (सभी प्रतियोगिताओं में): D-W-W-D-W

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

ब्रूनो गिमारेस (ब्राजील)

ब्राजील के मिडफील्ड की जिम्मेदारी एक बार फिर ब्रूनो गिमारेस के कंधों पर होगी। न्यूकैसल यूनाइटेड के कप्तान पिछले कुछ सालों में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। उनकी गेंद जीतने की क्षमता और खेल की गति को नियंत्रित करने का कौशल ब्राजील के लिए काफी अहम रहने वाली है।

कार्लो एंसेलोटी के सिस्टम में गिमारेस की भूमिका और भी बढ़ गई है। कासेमिरो के साथ उनकी साझेदारी मोरक्को के तेज काउंटर अटैक को रोकने में अहम साबित हो सकती है।

ब्राहिम डियाज (मोरक्को)

रियल मैड्रिड के स्टार अटैकिंग मिडफील्डर ब्राहिम डियाज मोरक्को की सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल हैं। स्पेन छोड़कर मोरक्को का प्रतिनिधित्व करने वाले डियाज पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और टीम के अटैक का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।

उनकी ड्रिब्लिंग, क्रिएटिविटी और गोल के मौके बनाने की क्षमता ब्राजील की डिफेंस लाइन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। अशरफ हकीमी के साथ उनकी जोड़ी मोरक्को की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

मैच फैक्ट्स

1998 फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने मोरक्को को 3-0 से हराया था।

2023 में खेले गए एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले में मोरक्को ने ब्राजील को 2-1 से हराया था।

इंजरी और टीम न्यूज

ब्राजील

नेमार की गैरमौजूदगी ब्राजील के लिए सबसे बड़ा झटका है। स्टार फॉरवर्ड अभी भी चोट से उबर रहे हैं और शुरुआती मुकाबले में उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, ब्रूनो गिमारेस और कासेमिरो जैसे खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी।

मोरक्को

मोरक्को के लिए अब्दे एज़ालजौली की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है और उनके इस मुकाबले में खेलने की संभावना कम है। दूसरी ओर नूसैर मजराउई समय पर फिट होकर वापसी कर सकते हैं। अचरफ हकीमी, यासीन बुनू और ब्राहिम डियाज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने से टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा।

दोनों देशों की स्क्वाड

ब्राजील

गोलकीपर: एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन

डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबानेज, वेस्ले, मार्किन्योस, गैब्रियल मगलहाइस, डगलस सैंटोस

मिडफील्डर्स: ब्रूनो गिमारेस, कासेमिरो, डैनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाकेता

फॉरवर्ड्स: एंड्रिक, गैब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, मथेउस कुन्हा, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, नेमार, रायन

मोरक्को

गोलकीपर: यासीन बुनू, मुनिर एल काजौई, अहमद रेडा टगनाउती

डिफेंडर्स: अशरफ हकीमी, नूसैर मजराउई, नायेफ अगुएर्ड, चादी रियाद, इस्सा डियोप, अनास सलाह-एद्दीन, जकारिया एल औहदी, रेडौआने हलहाल, यूसेफ बेलामारी

मिडफील्डर्स: सोफियान अमराबात, अज़ेदीन औनाही, नील एल अयनाउई, बिलाल एल खनूस, इस्माइल साइबारी, समीर एल मौराबेत, अय्यूब बुआद्दी, गेसिम यासीन

फॉरवर्ड्स: ब्राहिम डियाज, अयूब एल काबी, अब्दे एज़ालजौली, सूफियान रहीमी, चेम्सदीन ताल्बी, अयूब अमाइमौनी

हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 3
  • ब्राजील जीता: 2
  • मोरक्को जीता: 1
  • ड्रॉ: 0

संभावित लाइनअप

ब्राजील (4-3-3)

एलिसन, डैनिलो, मार्किन्योस, गैब्रियल मगलहाइस, एलेक्स सैंड्रो, कासेमिरो, लुकास पाकेता, ब्रूनो गिमारेस, राफिन्हा, मथेउस कुन्हा, विनीसियस जूनियर

मोरक्को (4-2-3-1)

यासीन बुनू, अशरफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, चादी रियाद, नूसैर मजराउई, सोफियान अमराबात, अजेदीन औनाही, ब्राहिम डियाज, बिलाल एल खनूस, सूफियान रहीमी, अयूब एल काबी

मैच प्रेडिक्शन

दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला काफी संतुलित नजर आता है। ब्राजील के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन हाल के मैचों में टीम की डिफेंस कमजोर दिखाई दी है। दूसरी तरफ मोरक्को एक बेहद संगठित टीम है जो बड़े मुकाबलों में दबाव झेलना जानती है।

अगर ब्राजील को शुरुआती बढ़त मिलती है तो मैच उनके पक्ष में जा सकता है, लेकिन मोरक्को के पास भी मैच का रुख बदलने की क्षमता मौजूद है। फिर भी अनुभव और अटैक की क्वालिटी के आधार पर ब्राजील को हल्की बढ़त मिलती है।

प्रेडिक्शन: ब्राजील 2-1 मोरक्को

ब्राजील vs मोरक्को का मैच कहां पर देखें?

ब्राजील और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाने वाला मुकाबला भारत में टीवी पर Unite8 Sports के अलग-अलग चैनलों पर आएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर की जाएगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.