Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 Prize Money: विजेता, उपविजेता और अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे कितने रुपये? जानिए पूरी डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 31, 2026 at 3:49 PM
Modified at :May 31, 2026 at 3:49 PM
IPL 2026 Prize Money: विजेता, उपविजेता और अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे कितने रुपये? जानिए पूरी डिटेल्स

IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों को पुरस्कार मिलेंगे।

आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका है और इसके साथ ही करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी दांव पर होगी।

बता दें कि बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 में गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं टाइटंस ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की और खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब सभी की नजरें इस बात पर भी हैं कि आईपीएल 2026 में किस टीम और किस खिलाड़ियों को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है।

विजेता और उपविजेता टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। दूसरी ओर फाइनल में हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ रुपये का बड़ा पुरस्कार मिलेगा।

इतना ही नहीं, प्लेऑफ में जगह बनाने वाली बाकी दो टीमों को भी कैश प्राइज दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे स्थान पर सीजन खत्म करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

खिलाड़ियों को भी मिलेंगे नकद पुरस्कार

आईपीएल में सिर्फ टीमों को ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। पूरे सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज पर्पल कैप अपने नाम करता है।

इन दोनों पुरस्कारों के विजेताओं को 10-10 लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) अवॉर्ड मिलेगा, जिसके साथ 10 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुने जाने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

IPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट

  • विजेता टीम: 20 करोड़ रुपये
  • उपविजेता टीम: 13 करोड़ रुपये
  • तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम: 7 करोड़ रुपये
  • चौथे स्थान पर रहने वाली टीम: 6.5 करोड़ रुपये
  • ऑरेंज कैप विजेता: 10 लाख रुपये
  • पर्पल कैप विजेता: 10 लाख रुपये
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): 10 लाख रुपये
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: 20 लाख रुपये

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.