PKL 12: असलम इनामदार की चोट पर आया बड़ा अपडेट, अजय ठाकुर ने कर दिया वापसी की तारीख का खुलासा
पुनेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को हराकर PKL 12 में अपनी आठवीं जीत दर्ज की।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के 59वें मैच में बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन की भिड़ंत 29-29 से बराबरी पर खत्म हुई। उसके बाद 5-रेड के टाईब्रेकर में पुनेरी पलटन ने 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज की।
इस जीत से पुनेरी पलटन एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है, दूसरी ओर बुल्स अभी सातवें स्थान पर मौजूद है। पुणे की ओर से गौरव खत्री और गुरदीप ने डिफेंस में कहर बरपाया और आदित्य शिंदे रेडिंग में चमके।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
रोमांचक मुकाबले पर क्या बोले कोच बीसी रमेश
टाई ब्रेकर तक चले रोमांचक मुकाबले पर बेंगलुरु बुल्स के कोच बीसी रमेश ने कहा, “टीम अच्छा खेली, लेकिन हमारे अब तक 2-3 मैच टाई ब्रेकर तक जा चुके हैं। टाई ब्रेकर में हमें अधिक सफलता नहीं मिल पाई है। हमें डिफेंस में 2-3 खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। जो प्लान किया था, खिलाड़ी उसी के हिसाब से नहीं खेले। वहीं रेडिंग में अलीरेजा रेडिंग में अच्छा नहीं कर पाए, यह टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।”
हमें तो जीतना ही पड़ेगा – बीसी रमेश
बेंगलुरु बुल्स का अगला मैच तमिल थलाइवाज के साथ है। इस पर कोच बीसी रमेश ने कहा, “तमिल थलाइवाज की टीम अच्छी है, उसमें अर्जुन देशवाल और नितेश कुमार भी हैं। उनका डिफेंस और रेडिंग भी अच्छा है, लेकिन अब हमें तो जीतना ही पड़ेगा क्योंकि हमारे सिर्फ 7 मैच बचे हैं। 7 में से कम से कम चार तो जीतने ही पड़ेंगे। हमें ऑक्शन से पहले से खिलाड़ियों पर विश्वास रहा है, अब उन्हें उसी विश्वास पर खरा उतरना है।”
‘हार्ड’ था मैच – अजय ठाकुर
करीबी मैच पर अजय ठाकुर ने कहा, “इसे कहते हैं भाई ‘हार्ड’ मैच। इसमें कोई शक नहीं कि दोनों टीम अच्छा खेलीं। इसे हमारी अच्छी किस्मत ही कह सकते हैं, हमारा डिफेंडर भी कैच हो सकता था जैसे उनका हुआ। हमारी भी टीम यंग ही है। पंकज की उम्र 26 है, वहीं बाकी सब खिलाड़ी 22-23 साल के हैं, लेकिन हमारी टीम के पास अनुभव अधिक है।”
नितिन का चोटिल होना हमारे लिए बड़ा एडवांटेज – अजय ठाकुर
पुनेरी पलटन का अगला मैच जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ है। उस मैच को लेकर अजय ठाकुर ने कहा, “मुझे लगता है जयपुर की टीम में नितिन चोटिल हुए हैं। वो अगर खेलता है तो शायद वो अच्छा ना खेल पाए। आपके पैर में कांटा भी चुभ जाए तो मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। वो अगर टीम में नहीं होगा तो हमें बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि नितिन हमेशा बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ पॉइंट्स निकालते हैं।”
असलम इनामदार का रिटर्न कब होगा?
कोच अजय ठाकुर ने असलम इनामदार की चोट और उनकी वापसी पर अपडेट देते हुए बताया, “असलम अगले मैच में खेलेंगे। वह नहीं चाहते कि उनकी चोट ज्यादा बड़ी हो क्योंकि हमारे पास बेंच पर भी कई बढ़िया रेडर बैठे हैं। उन्होंने इस मैच से आराम लिया और अगला मैच खेलेंगे।”
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
पुनेरी पलटन आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
