Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: अजय ठाकुर ने असलम ईनामदार की तारीफ में कही खास बात, अर्जुन देशवाल को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 9, 2025 at 7:44 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 9, 2025 at 7:44 PM (GMT+5:30)
PKL 12: अजय ठाकुर ने असलम ईनामदार की तारीफ में कही खास बात, अर्जुन देशवाल को लेकर भी दिया बड़ा बयान

पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को हराकर PKL 12 में अपनी 10वीं जीत दर्ज की।

पुनेरी पलटन की टीम पीकेएल के 12वें सीजन (PKL 12) में काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम ने चेन्नई लेग में अपने सारे ही मुकाबले जीते। बुधवार को खेले गए मुकाबले में पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को 37-27  के अंतर से हरा दिया। पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने 14 पॉइंट्स लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यू मुम्बा के लिए अजीत चौहान ने वापसी करते हुए सुपर-10 लगाया लेकिन उन्हें बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिल सका। संदीप ने 7 पॉइंट जरूर लिए लेकिन डिफेंस उस हिसाब से खेल नहीं दिखा सका।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

चेन्नई लेग में हमने अपने सारे मैच जीते – अजय ठाकुर

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुनेरी पलटन के हेड कोच अजय ठाकुर अपनी टीम के परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस बात को लेकर खुशी जताई कि पुनेरी पलटन ने चेन्नई लेग के सारे ही मुकाबले जीते।

उन्होंने कहा “अभी तक तीन लेग इस सीजन के हो चुके हैं। यह पहला लेग था जिसमें हमने चारों के चारों मुकाबले जीते। इसी वजह से मैं टीम के परफॉर्मेंस से काफी खुश हूं। एक कोच के तौर पर बिना हारे किसी लेग को खत्म करना बहुत बड़ी बात होती है।“

पुनेरी पलटन के कप्तान  असलम ईनामदार ने इस जीत को लेकर कहा “महाराष्ट्र डर्बी का मैच हमेशा काफी शानदार होता है। यू मुम्बा एक जबरदस्त टीम है और ऐसे मुकाबलों में जो भी टीम ज्यादा गलती करती है, वही हारती है। यू-मुम्बा के साथ आज यही हुआ। आदित्य ने दो बार संदीप का सुपर टैकल कर लिया और यह मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद मैच हमारे हाथ में आ गया।“

आदित्य शिंदे की सफलता के पीछे असलम ईनामदार का है हाथ – अजय ठाकुर

आदित्य शिंदे ने इस मैच में 14 पॉइंट्स लाकर टीम को मैच जिताया। अजय ठाकुर ने आदित्य की इस सफलता का श्रेय कप्तान असलम ईनामदार को दिया। वहीं असलम ईनामदार ने भी बताया कि किस तरह वो नए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं।

अजय ठाकुर ने कहा “आदित्य शिंदे काफी बेहतरीन प्लेयर हैं। उनकी सफलता में असलम ईनामदार का बहुत बड़ा योगदान है। इसकी वजह यह है कि असलम खुद रेड पर ना जाकर ज्यादा से ज्यादा रेड आदित्य से करवाते हैं और इसका उन्हें फायदा होता है। असलम कभी अपने बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि टीम के बारे में सोचते हैं। आदित्य जब आउट भी होते हैं तो एक मिनट के अंदर ही उनको रिवाइव करा लिया जाता है और इससे उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया है।“

असलम ईनामदार ने कहा “जब नए खिलाड़ी खेलते हैं तो उनका हौसला बढ़ाना जरूरी होता है। हमारी टीम में कोई जूनियर और सीनियर नहीं है। कोच सर इस पर काफी ध्यान देते हैं। आज के मैच में भी हमने गौरव खत्री की जगह दादोसा पुजारी को आखिर में उतार दिया और उसका हमें फायदा हुआ। गौरव खत्री कभी इससे गुस्सा नहीं हुए, बल्कि वो खुद जूनियर प्लेयर्स को आगे करते हैं। यही हमारी टीम की सफलता का राज है।“

अजय ठाकुर ने पुनेरी पलटन को दिया खास गुरुमंत्र

अजय ठाकुर ने खिताब जीतने के लिए पुनेरी पलटन को खास गुरुमंत्र दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह वो प्लेयर्स को एकजुट और विनम्र रहने की कोशिश करते हैं।

अजय ठाकुर ने कहा “मैं कोशिश करता हूं कि हम सभी इकट्ठे बैठकर डिनर करें। मैं यही चाहता हूं कि खिलाड़ी जीत के बाद ओवर कॉन्फिडेंट ना हों। वो प्रैक्टिस पर उतना ही ध्यान दें और एक प्लान के तहत उतरें। आज हम भले ही मुकाबला जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम से गलतियां हुई हैं। तो उस पर हमें काम करने की जरूरत है।”

“टीम को चैंपियन बनाने के लिए एक कोच को जो चीज करने की जरूरत होती है, वही मैं कर रहा हूं। बाकी यहां पर सभी 12 टीमें बराबर हैं। जो टीम ग्राउंडेड रहेगी, अच्छे से बात करेगी और प्रैक्टिस और अनुशासन पर ध्यान देगी, वही जीतेगी।“

अर्जुन देशवाल हमारे लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं – अजय ठाकुर

पुनेरी पलटन का अगला मैच दिल्ली लेग में तमिल थलाइवाज के साथ है। अजय ठाकुर के मुताबिक उस मैच में अर्जुन देशवाल उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने अपने रेडर्स पर पूरा भरोसा जताया।

अजय ठाकुर ने कहा “अर्जुन देशवाल तमिल थलाइवाज की रीढ़ की हड्डी हैं। वो काफी समझदारी से खेलते हैं। इसलिए अगले मैच में उनको रोकना एक बहुत बड़ा चैलेंज होगा। हालांकि हमारी टीम की ताकत यह है कि हमारे पास बहुत अच्छे रेडर्स हैं। असलम ईनामदार, पंकज मोहिते, आदित्य शिंदे, मोहित गोयत और सचिन तंवर जैसे रेडर्स हमारे पास हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम एकसाथ पांच रेडर्स को रोक पाएगी। इसी वजह से मेरा कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाता है।“

यू मुम्बा के कोच और कप्तान ने बताया टीम की हार का कारण

यू मुम्बा के हेड कोच अनिल छपराना और कप्तान सुनील कुमार ने अपनी टीम की हार का बड़ा कारण बताया।

कोच छपराना ने कहा “हम अच्छा खेले लेकिन संदीप का आखिर में जो सुपर टैकल हो गया, उसकी वजह से हम मुकाबला हार गए।

सुनील कुमार ने कहा “जैसा कोच सर ने बताया कि हम मैच अच्छा खेले लेकिन उस सुपर टैकल की वजह से पीछे हो गए। अगर वो सुपर टैकल ना होता और हम उन्हें ऑल आउट कर देते तो हम मैच में आगे हो जाते। अजीत अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। अगर वो पूरी तरह फिट हो गए तो और भी स्कोर करेंगे। आज ज्यादातर गलती डिफेंस से हुई।“

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली 11 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.