Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में रजत पाटीदार की टॉप पांच सबसे अच्छी पारियां

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :May 26, 2026 at 11:22 PM
Modified at :May 26, 2026 at 11:22 PM
IPL में रजत पाटीदार की टॉप पांच सबसे अच्छी पारियां

रजत पाटीदार ने 2021 में RCB के लिए IPL में अपना डेब्यू किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पिछले कुछ आईपीएल सीजन में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बड़े मैचों में दबाव के बीच शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं। खास बात यह रही कि उनकी ज्यादातर बड़ी पारियां तेज स्ट्राइक रेट के साथ आई हैं।

आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर शतक से लेकर 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई 93* रनों की तूफानी पारी तक, पाटीदार ने कई बार साबित किया है कि वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं। अब आइए जानते हैं IPL इतिहास में रजत पाटीदार की पांच सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में।

ये हैं IPL इतिहास में रजत पाटीदार की पांच सबसे बेहतरीन पारियां

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. 55 रन (23 गेंदें) बनाम पंजाब किंग्स, 2024

आईपीएल 2024 में धर्मशाला में खेले गए एक मुकाबले में रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 55 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 6 बड़े छक्के निकले थे।

विराट कोहली (92 रन) के साथ उनकी तेज साझेदारी ने RCB को 241/7 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पाटीदार ने स्पिन गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला, जिसकी वजह से पंजाब की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। अंत में RCB ने यह मुकाबला 60 रनों से जीत लिया था।

4. 58 रन (42 गेंदें) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2022

Rajat Patidar, RCB, IPL 2026
Rajat Patidar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

IPL 2022 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम पारी खेली थी। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 42 गेंदों में 58 रन बनाए थे, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

RCB के बाकी बल्लेबाज उस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन पाटीदार ने एक छोर संभालकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, बाद में राजस्थान ने मैच जीत लिया, लेकिन दबाव वाले मुकाबले में खेली गई यह पारी काफी सराही गई थी।

3. 61 रन (31 गेंदें) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2026

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 61 रन बनाए थे और इस दौरान 3 चौके तथा 6 छक्के लगाए थे।

बारिश से बाधित उस मुकाबले में RCB को 213 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और टीम पर दबाव भी काफी ज्यादा था। ऐसे समय में पाटीदार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को बनाए रखा। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और उनकी टीम को DLS मेथड के जरिए 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

2. 93* रन (33 गेंदें) बनाम गुजरात टाइटंस, 2026

Major update on Rajat Patidar's fitness ahead of SRH vs RCB clash
Rajat Patidar (Credits: BCCI/IPL)

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रजत पाटीदार ने अपने करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन पारी खेली। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93* रन बना दिए, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने पॉवरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक लगातार बड़े शॉट लगाए और GT के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने RCB को 254 रनों का स्कोर खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई।

1. 112* रन (54 गेंदें) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022

रजत पाटीदार ने IPL 2022 एलिमिनेटर मुकाबले में ऐसी पारी खेली थी, जिसने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिला दी। उन्होंने ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में सिर्फ 54 गेंदों में 112* रनों की पारी खेली थी।इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

साथ ही वह IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। पाटीदार ने प्लेऑफ जैसे दबाव भरे मुकाबले में एक युवा बल्लेबाज होने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत बेंगलुरु ने 14 रनों से जीत हासिल करके क्वालीफायर 2 में जगह बनाई थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.