RCB vs DC Dream11 Prediction, मैच 26, आईपीएल 2026

RCB vs DC के IPL 2026 के 26वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (RCB vs DC) खेला जाएगा। बेंगलुरु इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जबकि दिल्ली की टीम पिछले कुछ मैचों में दबाव के समय में फिसलती हुई नजर आई है।
इस सीजन भी डिफेंडिंग चैंपियन RCB की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है, जहां विराट कोहली और रजत पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। वहीं दिल्ली को इस मुकाबले में बेहतर टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरना होगा।
RCB vs DC: मैच डिटेल्स
- मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2026, मैच 26
- तारीख: 18 अप्रैल 2026, शनिवार
- समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs DC: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 12 मुकाबलों में जीत मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा है।
RCB vs DC: पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस सीजन में कुछ मुकाबलों में यह थोड़ी स्लो भी नजर आई है। बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय लेना पड़ सकता है, लेकिन सेट होने के बाद बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है।
इस मैदान पर छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से तेजी से रन बनते हैं, जबकि गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ पर काफी सटीक रहना होगा। इसके अलावा, दूसरी पारी में ओस का असर मैच को पूरी तरह बदल सकता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
RCB vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार। (इम्पैक्ट प्लेयर – विराट कोहली)
दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा)
RCB vs DC Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: केएल राहुल, फिल सॉल्ट
बल्लेबाज: विराट कोहली, डेविड मिलर, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || कप्तान की दूसरी पसंद: फिल सॉल्ट
उप कप्तान की पहली पसंद: रजत पाटीदार || उप कप्तान की दूसरी पसंद: फिल सॉल्ट
RCB vs DC Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: केएल राहुल, फिल सॉल्ट
बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, पाथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार
कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || कप्तान की दूसरी पसंद: विराट कोहली
उप कप्तान की पहली पसंद: फिल सॉल्ट || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रजत पाटीदार
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.