RCB vs GT Dream11 Prediction, फाइनल, आईपीएल 2026

RCB vs GT के IPL 2026 के फाइनल में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच (RCB vs GT) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार क्रिकेट खेली है और अब ट्रॉफी से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 में गुजरात को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं टाइटंस ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर शानदार वापसी की और अब फाइनल में RCB से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
RCB vs GT: मैच डिटेल्स
- मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, फाइनल, आईपीएल 2026
- तारीख: 31 मई 2026 (रविवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
RCB vs GT: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मुकाबलों में जीत मिली है।
RCB vs GT: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है। यह मैच पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जिस पर लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को चार विकेट से हराया था।
हालांकि, बीच ओवरों में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है। इसीलिए, ड्रीम11 टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और डेथ ओवर गेंदबाजों को प्राथमिकता देना फायदेमंद हो सकता है।
RCB vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम डार। (इम्पैक्ट प्लेयर – टिम डेविड)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। (इम्पैक्ट प्लेयर – अर्शद खान)
RCB vs GT Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: जोस बटलर
बल्लेबाज: रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोश हेजलवुड
कप्तान की पहली पसंद: साई सुदर्शन || कप्तान की दूसरी पसंद: शुभमन गिल
उप कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कगिसो रबाडा
RCB vs GT Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: जोस बटलर
बल्लेबाज: रजत पाटीदार, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान
कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: विराट कोहली
उप कप्तान की पहली पसंद: जोस बटलर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: राशिद खान
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.