Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB vs GT: आईपीएल में किस टीम का है पलड़ा भारी? जानिए दोनों टीमों के बीच का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 31, 2026 at 2:45 PM
Modified at :May 31, 2026 at 3:04 PM
RCB vs GT: आईपीएल में किस टीम का है पलड़ा भारी? जानिए दोनों टीमों के बीच का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB और GT के बीच IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच IPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। RCB अंक तालिका में पहले पायदान पर रही और गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर रही।

बता दें, इसी वजह से इन दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर भी खेला गया, जहां RCB ने बाजी मारकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं GT ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का सफर तय किया।

RCB ने सबसे पहले साल 2009 के संस्करण में अनिल कुंबले की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, तब टीम को डेक्कन चार्जर्स से खिताबी मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में काफी सफलता हासिल की, लेकिन टीम तब भी टाइटल नहीं जीत पाई।

बेंगलुरू ने 2009 के अलावा 2011 और 2016 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन तब वो टाइटल नहीं जीत पाए थे। RCB के ट्रॉफी का सूखा साल 2025 के आईपीएल में खत्म हुआ, जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता।

गुजरात टाइटंस की अगर बात करें तो उन्होंने जब से (2022) आईपीएल में डेब्यू किया है, तबसे उनका परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया था।

वहीं 2023 में वो उपविजेता रहे थे, फाइनल मैच में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने एक बार फिर फाइनल में जगह बना ली है। आइए RCB और GT के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

RCB vs GT के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच साल 2022 के सीजन से मुकाबले हो रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। बता दें, अब तक ये दोनों टीमें कुल मिलाकर 9 बार आपस में भिड़ी हैं, इसमें से RCB ने 5 और GT ने 4 मैच जीते हैं।

अब इन दोनों टीमों का सामना आईपीएल 2026 के फाइनल में होगा और इस भिड़ंत में एक टीम के पास दूसरा टाइटल जीतने का मौका होगा।

  • कुल मैच – 9
  • RCB ने जीते – 5
  • GT ने जीते – 4
  • कोई नतीजा नहीं – 0

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.