Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: RCB vs GT के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 4, 2024 at 8:01 AM
Modified at :May 4, 2024 at 8:03 AM
IPL 2024: RCB vs GT के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान

अगर इस मुकाबले में बेंगलुरु को हार मिलती है तो वो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएंगे।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अब तक जहाँ एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 में से मात्र 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर है, तो वहीं गुजरात टाइटंस 10 में से 4 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ही उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास इस सीजन अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन वह अन्य टीमों का समीकरण जरूर खराब कर सकते हैं। अपने अगले मैच में उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा, जो शनिवार को एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले को किसी भी हाल में जीतना चाहेगी और घरेलू फैंस को खुश होने का एक मौका देना चाहेगी।

1. शुभमन गिल बनाम ग्लेन मैक्सवेल

गुजरात टाइटंस के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं, जिसके चलते उनकी टीम को नुकसान झेलना पड़ा है। बतौर कप्तान उन्हें बल्ले से और भी अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है और आने वाले मैच में उनके अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी। हालांकि, वह स्पिनरों के खिलाफ थोड़े असहज दिखे हैं, इसीलिए आरसीबी ने पिछले मैच में उनके खिलाफ पॉवरप्ले में ग्लेन मैक्सवेल का इस्तेमाल किया था। इस मुकाबले में जब वह पावरप्ले में बल्लेबाजी करेंगे हो तो वह एक बार फिर से गिल के खिलाफ उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. विराट कोहली बनाम राशिद खान

विराट ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए थे। वह इस मुकाबले में एक बार फिर से अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे और अपनी टीम को एक और जीत दिलाना चाहेंगे। उस मुकाबले में राशिद खान का प्रदर्शन खराब रहा था और उन्होंने खूब रन लुटाए थे, लेकिन वह अपनी शानदार वापसी के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में उनका विराट के खिलाफ आंकड़े अच्छे हैं। उन्होंने आईपीएल में कोहली को दो बार आउट किया है और 129 की स्ट्राइक रेट से रन खर्च किए हैं।

3. विल जैक्स बनाम साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विल जैक्स ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में शतक जड़ा था और इस मैच में भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे। लेकिन उन्हें इस मुकाबले अपनी पारी फिर से शुरू करने की जरूरत होगी, क्योंकि बेंगलुरु में उनके लिए स्थितियाँ भी अलग होंगी। पिछले मैच में उन्होंने नूर अहमद और राशिद खान के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी, लेकिन साई किशोर उनके खिलाफ एक प्रभावी स्पिनर हो सकते हैं, क्योंकि वह विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करते हैं, जिससे उनके खिलाफ रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

4. साई सुदर्शन बनाम यश दयाल

साई सुदर्शन इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और वह अब तक गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आखिरी मैच में भी वह अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर थे और नाबाद 84 रन बनाये थे। वह उस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और इस मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। उन्होंने आरसीबी के लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन यश दयाल उनके सामने प्रभावी साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज यश धीमी गेंद और यॉर्कर काफी अच्छी काफी अच्छा फेंकते हैं, जिससे उसके खिलाफ रन बनाना थोड़ा मुश्किल है।

5. फाफ डु प्लेसी बनाम नूर अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी ने पिछले मैच में आरसीबी के लिए अच्छा कैमियो खेला था और अपनी टीम को तेज शुरुआत दी थी। वह बेंगलुरु में खेले जाने वाले आगामी मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी प्रभावी हैं, लेकिन स्पिनरों ने उन्हें कई बार परेशान किया है। गुजरात टाइटंस के स्पिनर नूर अहमद आरसीबी कप्तान के खिलाफ प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। नूर ने आईपीएल में डु प्लेसी को सिर्फ 9 गेंदों में दो बार आउट किया है। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी अहम होने वाला है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.