RCB vs KKR Dream11 Prediction, मैच 57, आईपीएल 2026

RCB vs KKR के IPL 2026 के 57वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच (RCB vs KKR) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।
इस सीजन बेंगलुरु की बल्लेबाजी शानदार रही है। विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी समय-समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं कोलकाता की टीम अपने स्पिन अटैक और ऑलराउंडर्स के दम पर लगातार चार मैच जीतकर आ रही है। ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वालों के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।
RCB vs KKR: मैच डिटेल्स
- मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 57, आईपीएल 2026
- तारीख: 13 मई 2026 (बुधवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
RCB vs KKR: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
RCB vs KKR: पिच रिपोर्ट
रायपुर की पिच गेंदबाजों के लिए काफी हद तक मददगार मानी जाती है। यहां गेंद थोड़ी फंसकर बल्ले पर आती है, लेकिन आजकल की बैटिंग अप्रोच देखते हुए और बाउंड्री औसत होने की वजह से यहाँ कभी-कभी बड़ा स्कोर देखने को भी मिल सकता हैं।
हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
बता दें कि, रायपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166/7 रन बनाए थे। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया था।
RCB vs KKR: संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड। (इम्पैक्ट प्लेयर – सुयश शर्मा)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल सुधाकर रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट प्लेयर – फिन ऐलन)
RCB vs KKR Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: अंगकृष रघुवंशी
बल्लेबाज: रजत पाटीदार, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल सुधाकर रॉय
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || कप्तान की दूसरी पसंद: सुनील नरेन
उप कप्तान की पहली पसंद: कैमरून ग्रीन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: वरुण चक्रवर्ती
RCB vs KKR Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: अंगकृष रघुवंशी
बल्लेबाज: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान की पहली पसंद: सुनील नरेन || कप्तान की दूसरी पसंद: विराट कोहली
उप कप्तान की पहली पसंद: क्रुणाल पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: क्रुणाल पांड्या
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.