Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB vs SRH Dream11 Prediction, मैच 1, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 28, 2026 at 9:23 AM
Modified at :March 28, 2026 at 9:23 AM
RCB vs SRH Dream11 Prediction, मैच 1, आईपीएल 2026

RCB vs SRH के IPL 2026 के पहले मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, टीम को अपने कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करेंगे और टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, जिससे यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

RCB vs SRH: मैच डिटेल्स

RCB vs SRH: हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 26 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा, एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

RCB vs SRH: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

यह मैदान हाई-स्कोरिंग के लिए जाना जाता है और यहां 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। छोटे बाउंड्री होने की वजह से यहां छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं।

RCB vs SRH: संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

RCB vs SRH Dream11 (टीम 1)

RCB vs SRH Dream11 Team 1

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, फिल साल्ट

बल्लेबाज: विराट कोहली, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर: रोमारियो शेफर्ड, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या

गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल

कप्तान की पहली पसंद: ट्रैविस हेड || कप्तान की दूसरी पसंद: विराट कोहली

उप कप्तान की पहली पसंद: फिल साल्ट || उप कप्तान की दूसरी पसंद: लियाम लिविंगस्टोन

RCB vs SRH Dream11 (टीम 2)

RCB vs SRH Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज: विराट कोहली, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर: रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन

गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

कप्तान की पहली पसंद: हेनरिक क्लासेन || कप्तान की दूसरी पसंद: अभिषेक शर्मा

उप कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रोमारियो शेफर्ड

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.