Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़े कारण क्यों CM Punk को WWE Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 30, 2024 at 1:31 PM
Modified at :September 30, 2024 at 1:31 PM
पांच बड़े कारण क्यों CM Punk को WWE Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए

बैड ब्लड 2024 में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच एक आखिरी भिड़ंत हो सकती है।

WWE में सीएम पंक (CM Punk) ने रॉयल रंबल 2024 में वापसी करते हुए दर्शकों को हैरान किया था। हालांकि, वो जल्द ही एलिमिनेट हो गए थे, साथ ही उन्हें गंभीर चोट भी लगी थी। आप जानते ही होंगे उनके चोट की वजह ड्रू मैकइंटायर थे और तब से लेकर अभी तक सीएम पंक और मैकइंटायर के बीच में दुश्मनी देखने को मिली है। बता दें अब इन दोनों की राइवलरी का तीसरा और शायद निर्णायक मैच Bad Blood 2024 में होगा।

यह मुकाबला पंक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि वो मौजूदा समय में बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं और दर्शकों का पूरा सपोर्ट उनकी तरफ रहेगा। ऐसे में पंक भी चाहेंगे की मैच में अपना बेस्ट दें और अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीते। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच बड़े कारणों के बारे में बताते हैं, जिनके चलते सीएम पंक को WWE बैड ब्लड 2024 में जरूर जीतना चाहिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. मिड-कार्ड और नए रेसलर्स को मौका देने के लिए

WWE के मेन रोस्टर में तगड़े और कमजोर सुपरस्टार्स दिखाई देते हैं लेकिन इस कंपनी में मिड-कार्ड रेसलर्स और जॉबर भी काम करते हैं और ऐसे में उनको मेन स्टोरीलाइन होते हुए नजरअंदाज किया जाता है। ऐसे में अगर पंक की जीत होती है तो उनके खिलाफ भविष्य में मिड-कार्ड, नए और जॉबर रेसलर्स को बेहतरीन मौका मिल सकता है।

4. मेन इवेंट में दुश्मनी को खत्म करने के लिए

WWE के द्वारा हर साल मेन इवेंट में मुख्य मुकाबलों को बुक किया जाता है, जहां लंबी-लंबी स्टोरीलाइन का समापन देखने को मिला है। Bad Blood 2024 की WWE में 20 सालों के बाद वापसी हो रही है और ऐसे में मैनेजमेंट टीम का फैसला यही होगा कि पंक और ड्रू दोनों ही तगड़ा मैच देते हुए दुश्मनी मेन इवेंट में दुश्मनी को समाप्त करें।

3. नई स्टोरीलाइन की शुरुआत करने के लिए

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर की स्टोरीलाइन की शुरुआत रॉयल रंबल 2024 से हुई थी, जहां ड्रू ने पंक को एलिमिनेट करते हुए गंभीर चोट भी दी थी। हालांकि, उसके बाद से दोनों के बीच कड़ी दुश्मनी देखने को मिली है। लंबे समय के बाद यह दोनों ही मेन इवेंट में मैच कम्पीट करने वाले हैं और ऐसे में पंक ने जीत दर्ज करते हुए नई स्टोरीलाइन का हिस्सा बनना चाहिए।

2. भविष्य में हाइप को दोगुना बनाने के लिए

WWE में सीएम पंक को शुरुआत से ही काफी लोकप्रियता मिली है, जिसका सबसे बड़ा कारण तगड़े विरोधियों को धराशाई करना होता है। उन्होंने कई रेसलिंग कंपनियों में काम किया है लेकिन 2024 के रॉयल रंबल से उनकी स्टोरीलाइन सिर्फ ड्रू मैकइंटायर के साथ में नजर आ रही है और ऐसे में लंबे समय से एक ही स्टोरीलाइन में रहना दर्शकों को बोरिंग करता है। अगर पंक जीत दर्ज करते हैं, तो भविष्य में वो इन-रिंग ज्यादा नजर आएंगे और ऐसे में हाइप भी दोगुना बनी रहेंगी।

1. फैंस की मांग को पूरा करने के लिए

सीएम पंक की वापसी WWE के मेन रोस्टर में आकर्षक का केंद्र बनी हुई है लेकिन गंभीर चोट की वजह से मैच कम्पीट करने में असफल दिखाई दे रहे थे। इतने लंबे समय के बाद मेन इवेंट में सीएम पंक सिंगल्स मैच का हिस्सा बनने वाले हैं और ऐसे में वो जीत दर्ज करते हैं, तो फैंस काफी खुश दिखाई देंगे और उनको संतुष्टि मिलेंगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.