Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों CSK को LSG के खिलाफ मिली करारी हार

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 16, 2026 at 3:58 PM
Modified at :May 16, 2026 at 3:58 PM
3 बड़े कारण क्यों CSK को LSG के खिलाफ मिली करारी हार

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।

आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) की टक्कर हुई। चेन्नई की टीम इस उम्मीद में मैदान में उतरी होगी कि जीत दर्ज कर प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के एक कदम करीब पहुंच जाए। मगर परिणाम उसका उल्टा आया, क्योंकि लखनऊ ने उसे 7 विकेट से पटखनी दी।

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर यह बढ़िया स्कोर माना जाता है, जिसमें 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा की 71 रनों की पारी का बड़ा योगदान रहा। दूसरे छोर पर एलएसजी के लिए आकाश सिंह चमके, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।

लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो मिचेल मार्श गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े, जिन्होंने 38 गेंद में 90 रन जड़ डाले। बाकी काम निकोलस पूरन की 32 रनों की तूफानी पारी ने कर दिया। चेन्नई आखिर एक बढ़िया स्कोर खड़ा करके हार कैसे गई, यहां जान लीजिए ऐसे 3 कारण जहां चेन्नई सुपर किंग्स से चूक हुई और यही तीन वजह उसकी हार का कारण बनीं।

1. अंशुल कंबोज की लाइन और लेंथ बिगड़ी

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अंशुल कंबोज अभी तक आईपीएल में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जो 19 विकेट चटका चुके हैं। उनका पहला ओवर अच्छा गया, लेकिन दूसरे ओवर में मिचेल मार्श ने उनकी गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ते हुए कुल 28 रन बटोरे। अंशुल छोटी लेंथ पर गेंदबाजी किए जा रहे थे और मार्श उन्हें बाउंड्री के पार लपेटे जा रहे थे।

कुछ ऐसा ही पारी के 17वें ओवर में हुआ, जब अंशुल निरंतर स्लॉट में गेंद फेंके जा रहे थे और निकोलस पूरन ने बल्ला घुमाते हुए लगातार 4 छक्के जड़ डाले।

अंशुल ने 2.4 ओवरों में ही 63 रन लुटा दिए, इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वो चेन्नई के लिए खेलते हुए किसी पारी में दूसरे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर खलील अहमद (65 रन) हैं।

2. ड्यू फैक्टर का फायदा

शाम के समय होने वाले मैचों में ड्यू एक्स फैक्टर साबित होती रही है, इस मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। उम्मीद के अनुसार लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिर भी CSK के बल्लेबाजों ने दम दिखाते हुए स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा दिए। यह कोई ऐसा स्कोर नहीं, जिसे डिफेंड नहीं किया जा सके।

जब चेन्नई की गेंदबाजी आई तो अंशुल कंबोज की तो लाइन और लेंथ ही बिगड़ चुकी थी। पहला प्रहार मिचेल मार्श ने कर दिया, जिन्होंने 90 रन बनाए। गेंद गीली होने के बाद मिडिल ओवरों में भी लखनऊ के बल्लेबाज सिंगल-डबल रन लेते रहे और लगभग प्रत्येक ओवर में कम से कम एक बाउंड्री जरूर आ रही थी। मिडिल ओवरों में ड्यू के चलते चेन्नई के गेंदबाजों के लिए रन रोक पाना बहुत मुश्किल हो गया था।

3. मुकेश चौधरी को लाने में देरी की

CSK के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मुकेश चौधरी ने की थी। पहले ही ओवर में 15 रन बन गए, तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें 12वें ओवर से पहले वापस बुलाया ही नहीं। 12वें ओवर में जब मुकेश आए, तो उसी ओवर में जोश इंग्लिस को आउट कर दिया और उसी ओवर में मिचेल मार्श रन आउट हो गए।

मुकेश चौधरी ने उस ओवर में केवल 7 रन दिए थे और चेन्नई को जो ब्रेकथ्रू चाहिए था, वह मिल चुका था। न जाने कप्तान गायकवाड़ क्या सोच रहे थे, फिर से उन्होंने मुकेश का स्पेल जारी नहीं रखा। उसके बाद उन्हें 16वें ओवर में लाया गया, जिसमें उन्होंने कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। मगर इस समय तक बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि जीत चेन्नई के हाथों से फिसल चुकी थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.