Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों गुजरात टाइटंस IPL 2026 का खिताब जीत सकती है

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 25, 2026 at 8:52 PM
Modified at :May 26, 2026 at 1:14 AM
3 बड़े कारण क्यों गुजरात टाइटंस IPL 2026 का खिताब जीत सकती है

(Courtesy : BCCI/IPL)

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस टॉप पर मौजूद है।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी। कुछ दिन पहले तक गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें से सातवें स्थान पर घूम रही थी। अब अचानक गुजरात को ना केवल चैंपियन बनने का दावेदार माना जाने लगा है बल्कि वो अन्य सभी टीमों को पछाड़ कर टेबल के टॉप पर विराजमान हो गई है।

लीग स्टेज के आधे मैच खेलने के बाद गुजरात के 7 मैचों में सिर्फ 6 अंक थे, अब वही टीम लगातार पांच मैच जीतकर 12 मैचों में 16 अंक बटोर चुकी है। अब गुजरात का प्लेऑफ क्वालीफिकेशन औपचारिकता मात्र रह गया है। यह कहना भी गलत नहीं कि गुजरात के पास टॉप-2 में फिनिश करके सीधे क्वालीफायर में जाने का सुनहरा मौका है।

हेड कोच आशीष नेहरा किस तरह मैदान के बाहर रहकर भी गेम में शामिल रहते हैं, वह हम सब जानते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सब खिलाड़ी भी कोच की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं। तो आइए ऐसे 3 कारणों पर प्रकाश डालते हैं, जिनसे गुजरात आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। बताते चलें कि गुजरात 2022 की चैंपियन रह चुकी है।

1. साई सुदर्शन गुजरात के लिए ‘तुरुप का इक्का’

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Fastest to 2000 runs in IPL: Sai Sudharsan breaks 13-year-old record of Chris Gayle in IPL 2026
Sai Sudharsan

गुजरात टाइटंस की अचानक जो किस्मत पलटी है, उसमें साई सुदर्शन का बहुत बड़ा हाथ है। सीजन के पहले 6 मुकाबलों में सुदर्शन केवल 135 रन बना पाए थे, जिनमें एक अर्धशतक आया था। वहीं पिछली 6 पारियों में उन्होंने 4 फिफ्टी और एक शतक समेत 366 रन बनाए हैं। उन्होंने अर्धशतक लगाने की हैट्रिक भी पूरी कर ली है।

आईपीएल 2025 में 759 रन बनाकर साई सुदर्शन ऑरेंज कैप के विजेता रहे थे, अब एक बार फिर वही काम करके दिखा रहे हैं। टॉप ऑर्डर में सुदर्शन का चलना, मतलब एक बड़े स्कोर की नींव रखने जैसा है।

सुदर्शन अब तक 501 रन बना चुके हैं और पिछली 6 पारियों में उन्होंने 61 के बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं। आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि सुदर्शन अभी गुजरात के लिए बल्लेबाजी में ‘तुरुप का इक्का’ बने हुए हैं।

2. सभी गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी विरोधी टीमों को डोमिनेट कर रही है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-11 गेंदबाजों में पांच गुजरात के हैं। कगिसो रबाड़ा (21), राशिद खान (16), प्रसिद्ध कृष्णा (14), मोहम्मद सिराज (13) और जेसन होल्डर (13), ये सभी मिलकर 77 विकेट चटका चुके हैं।

खास तौर पर जेसन होल्डर के आने के बाद गुजरात का गेंदबाजी लाइन-अप बहुत मजबूत बन गया है। होल्डर ने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं और इस सीजन उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 6.36 का है।

पुरानी कहावत है कि क्रिकेट में गेंदबाज ही मैच जिताकर देते हैं। जब गुजरात के गेंदबाज इतना कमाल का प्रदर्शन कर रहे हों, तो भला उसे ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार क्यों ना माना जाए।

3. बतौर कप्तान शुभमन गिल कॉन्फिडेंट दिखे हैं

Why is Shubman Gill not playing in GT vs RR clash of IPL 2026?
Shubman Gill. (Image Source: BCCI)

IPL 2026 में शुभमन गिल ना केवल व्यक्तिगत रूप से अच्छा कर रहे हैं बल्कि उनकी कप्तानी में भी सुधार देखा गया है। RCB के खिलाफ मैच का उदाहरण लें तो विराट कोहली ने कगिसो रबाड़ा के पहले ही ओवर में 5 चौके समेत 21 रन बटोरे थे।

आमतौर पर कप्तान इतनी कुटाई के बाद उस गेंदबाज को हटा देते हैं, लेकिन गिल ने रबाड़ा पर भरोसा दिखाकर उनका स्पेल जारी रखा। रबाड़ा ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और अगले ही ओवर में कोहली का विकेट चटका दिया था।

वहीं पिछले कुछ मुकाबलों में गुजरात के कप्तान ने पावरप्ले के सभी 6 ओवर कगिसो रबाड़ा और मोहम्मद सिराज से करवाए हैं। टीम की यह रणनीति बहुत कारगर रही है। आमतौर पर कोई भी कप्तान अपने मेन गेंदबाजों के 2-2 ओवर बाद के लिए बचाकर रखता है, लेकिन शुभमन गिल की यह रणनीति दर्शाती है कि पावरप्ले में गुजरात की ओर से अटैकिंग गेंदबाजी हो।

इसके अलावा गिल के व्यक्तिगत आंकड़ों में भी सुधार हुआ है, क्योंकि अब तक आईपीएल 2026 में 158.30 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.