Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों IPL 2026 में KKR की हालत हुई खराब

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 3, 2026 at 6:11 PM
Modified at :April 3, 2026 at 6:11 PM
IPL 2026 KKR

KKR अब तक IPL 2026 में अपने दोनों मैच हार चुकी है।

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR अब तक अपने दोनों मैच बड़े अंतर से हारी है। दोनों मुकाबलों में कोलकाता टीम की कुछ खामियां भी उजागर हुई हैं।

सीजन के पहले मैच में कोलकाता की टीम 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी, जहां मुंबई इंडियंस ने उसे 6 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने KKR को 65 रनों से हरा दिया। दो बड़ी हार के बाद कोलकाता का नेट रन रेट -1.964 तक गिर चुका है। यहां जानिए अब तक कोलकाता टीम की कौन सी 3 सबसे बड़ी खामियां उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से उसकी हालत खराब हो रही है।

1. KKR की गेंदबाजी का निकला दम

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी मुश्किल उसकी गेंदबाजी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR के बल्लेबाजों ने 220 रन बना दिए थे, लेकिन गेंदबाजों से यह विशालकाय स्कोर भी डिफेंड नहीं हुआ था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने भी 226 रन बना डाले थे। अब तक दोनों मैचों में KKR के गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं।

मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने अब तक कुल 6 ओवर गेंदबाजी की है, जिनमें उन्होंने 79 रन लुटाए हैं। वैभव अरोड़ा पेस अटैक को लीड कर रहे हैं और वो अब तक 8 ओवरों में 99 रन लुटा चुके हैं। सिर्फ सुनील नरेन ही कुछ हद तक रन रोकने में कामयाब रहे हैं, लेकिन बाकी गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए हैं।

2. 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन किसी काम के नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। ग्रीन कहने को ऑलराउंडर हैं, लेकिन फिलहाल वो गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर बैटिंग में भी फ्लॉप रहे हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है जैसे KKR के 25 करोड़ रुपयों पर पानी फिर गया है।

2 पारियों में उन्होंने अब तक सिर्फ 20 ही रन बनाए हैं। ग्रीन की नाकामी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी की दृष्टि से नुकसान हो रहा है, क्योंकि कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में KKR के टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी फिन एलन के कंधों पर आ गई है।

3. डेथ बॉलिंग पूरी तरह एक्सपोज

डेथ बॉलिंग भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ी मुसीबत की जड़ बन बैठी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ KKR के गेंदबाजों ने अंतिम 6 ओवरों में 71 रन लुटा दिए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता के गेंदबाज 220 का स्कोर डिफेंड कर रहे थे। अंतिम ओवरों में बॉलर्स को रन रेट पर लगाम कसने की जरूरत थी, लेकिन विशेष रूप से वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजारबानी ऐसा करने में असफल रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो KKR की गेंदबाजी ने उसका सबसे ज्यादा बुरा हाल किया हुआ है।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.