Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत कर रहे हैं खराब प्रदर्शन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 7, 2026 at 7:41 PM
Modified at :May 7, 2026 at 7:41 PM
3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत कर रहे हैं खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने अब तक सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है।

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है, एकाध मैच को छोड़ दें तो हर मैच में उनका बल्ला खामोश रहा है। पंत ने अभी तक कुल मिलाकर 9 मैच खेले हैं और इस दौरान 25.50 की औसत से सिर्फ 204 रन ही बना पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 128.30 का ही रहा है।

बता दें, पंत अब तक सिर्फ एक बार नाबद रहे हैं। इससे पता चलता है कि पंत इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। ऋषभ के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह इस सीजन अभी तक केवल 7 ही छक्के लगा पाए हैं। जबकि उन्हें एक हार्ड हिटर बल्लेबाज माना जाता है।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े कारणों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

3. बल्लेबाजी में जल्दबाजी करना

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ऋषभ पंत इस सीजन इसलिए भी फ्लॉप रहे हैं कि वो बल्लेबाजी में जल्दबाजी कर देते हैं। निकोलस पूरन की जगह वो खुद तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। जब आप पावरप्ले में बैटिंग के लिए आते हैं तो फिर बड़े शॉट्स लगाने का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में विकेट्स जाने के भी चांस रहते हैं।

वह बैटिंग के लिए जब आते हैं तो फिर रन बनाने में काफी जल्दबाजी कर देते हैं और इसी वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ता है। स्ट्राइक रोटेट करने की बजाय कई बार बड़े शॉट्स उन्होंने लगाए हैं और इसका खामियाजा भुगता है।

2. खराब शॉट का चयन

Rishabh Pant
Rishabh Pant (Image Source:BCCI/IPL)

पंत के खराब परफॉर्मेंस की एक बड़ी वजह यह भी है कि उनका शॉट सेलेक्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। कई बार उन्होंने शॉट्स खेलने में जल्दबाजी दिखाई है। क्रीज पर आते ही उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश की है और अपना विकेट गंवाया है।

कई बार स्लॉग स्वीप और स्वीप के चक्कर में उन्होंने विकेट गंवाया है। यही वजह है कि अभी तक उनके मात्र तीन ही स्कोर 40 के ऊपर हैं। SRH के खिलाफ उन्होंने 68 रनों की पारी खेल टीम को जिताया था और पंजाब के खिलाफ 23 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली थी।

वहीं KKR के खिलाफ वह 38 गेंदों पर 42 रन ही बना पाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी कम रहा है। जब आपके रन नहीं बन रहे होते हैं तो फिर आप कई बार झुंझलाहट में आकर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश करते हैं। उस चक्कर में ऐसे शॉट्स का चयन कर लेते हैं जो उस समय नहीं मारना चाहिए। गलत समय पर खराब शॉट्स की वजह से पंत ने इस सीजन कई बार अपना विकेट गंवाया है। यह चीज उनकी बल्लेबाजी में साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

1. टीम के खराब प्रदर्शन का दबाव

LSG ने इस सीज़न अभी तक 9 में से केवल दो ही मैच जीते हैं। जब आपकी टीम लगातार हार रही होती है तो फिर उसकी वजह से भी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस काफी खराब हो जाता है। टीम के लगातार हारने का असर बल्लेबाजी पर पड़ता है। पंत की बैटिंग को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस समय दबाव में हैं।

पंत ने सिर्फ एक ही मैच में कप्तानी पारी खेली है। जब SRH के खिलाफ 50 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जिताया था। जब टीम हार रही होती है, तो फिर एक कप्तान के ऊपर और अतिरिक्त दबाव हो जाता है कि वह अपनी टीम को जिताएं। इसी वजह से पंत बैटिंग के लिए आते हैं और बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देते हैं।

अगर टीम जीत रही होती, तो फिर उनके ऊपर इतना दबाव नहीं रहता कि मुझे रन बनाने ही हैं। टीम जीत नहीं रही है और बल्ले से रन भी नहीं आ रहे हैं। उसका दबाव पंत के ऊपर साफ दिख रहा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.