Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: 3 बड़े कारण क्यों GT के खिलाफ SRH की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 13, 2026 at 5:01 PM
Modified at :May 13, 2026 at 5:01 PM
IPL 2026: 3 बड़े कारण क्यों GT के खिलाफ SRH की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

SRH की टीम 169 के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।

IPL 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में सितारों से सजी हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में ही सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई।

SRH ने पावरप्ले के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए थे और कभी भी रन चेज में दिखे ही नहीं। ट्रैविस हेड खाता तक नहीं खोल पाए। अभिषेक शर्मा सिर्फ छह ही रन बना सके। वहीं ईशान किशन 11 और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसी वजह से एक लो स्कोरिंग मुकाबले में भी SRH को अपने IPL इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन कारणों के बारे में बताते हैं, जिनके चलते आईपीएल 2026 में GT के खिलाफ SRH की बल्लेबाजी की हालत खराब हो गई।

3. रन बनाने में जल्दबाजी

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

169 के टारगेट का पीछा करने उतरी SRH ने रन बनाने में जल्दबाजी कर दी। उनके बल्लेबाजों ने शुरुआत में उसी तरह से रन बनाने की कोशिश की, जिस तरह से वो हर मैच में करते हैं। अभिषेक शर्मा ने एक छक्का लगाने के बाद दोबारा पीछे हटकर रूम बनाकर मारने की कोशिश की और इस चक्कर में वह आउट हो गए।

वहीं ट्रैविस हेड ने लेग साइड की दिशा में फ्लिक करके बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन आउट हो गए। ईशान किशन भी कट करने की कोशिश में विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। अगर शुरूआत में यह बल्लेबाज थोड़ा टिककर खेलने की कोशिश करते और रन बनाने में जल्दबाजी ना करते तो फिर चीजें अलग हो सकती थीं।

2. GT के गेंदबाजों की टेस्ट मैच लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी

कगिसो रबाडा हों, या मोहम्मद सिराज या फिर जेसन होल्डर सबने टेस्ट मैच की लाइन और लेंथ को पकड़कर रखा और उस पर गेंदबाजी की। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने गुड लेंथ और हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की, बहुत ज्यादा आगे और बहुत ज्यादा शॉर्ट पिच बॉलिंग नहीं हुई। यही कारण है कि हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेक दिए।

उस पर बल्लेबाजों को न तो ड्राइव का मौका मिला और न ही वह पीछे हटकर कट शॉट खेल सके। अगर कोशिश की तो फिर अपना विकेट गंवाया। क्लासेन को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने लैप शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा दिया। यह लगातार टेस्ट मैच वाली लाइन और लेंथ की गेंदबाजी का ही नतीजा था।

1. खराब शॉट का चयन

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी फेल होने का प्रमुख कारण उनके बल्लेबाजों का खराब शॉट चयन भी रहा। अगर आप ईशान किशन के आउट को देखें तो उन्होंने गुड लेंथ की गेंद को कट करने की कोशिश की लेकिन लाइन को मिस किया और बल्ले का किनारा लेकर सीधा बटलर के हाथ में चली गई। उस समय वह चाहते तो गेंद छोड़ भी सकते थे।

इसी तरह आर स्मरण ने भी फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद सही तरह से बल्ले पर आई नहीं और शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। उससे पहले उनका कैच ड्रॉप हुआ था लेकिन उन्होंने उससे कोई सबक नहीं लिया और एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। क्लासेन ने भी आधा-अधूरा शॉट खेला। वह ना तो पुल था और ना ही फ्लिक था। इस चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया।

इस तरह की पिच पर तकनीकी रूप से बेहतर शॉट की जरूरत थी और SRH के बल्लेबाज इस चीज को अप्लाई नहीं कर पाए।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.