Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: 3 बड़े कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं विराट कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :May 19, 2026 at 11:13 PM
Modified at :May 19, 2026 at 11:13 PM
IPL 2026: तीन बड़े कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं विराट कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब तक कई दिग्गज गेंदबाजों पर भारी पड़े हैं।

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान के पहले ही मैच में शानदार शुरुआत करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा और तब से अब तक उनका शानदार प्रदर्शन जारी ही है।

सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में सुर्खियां बटोरीं थी, जहां वह आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 35 गेंदों में वह शतक जड़ा था। घरेलू क्रिकेट और जूनियर स्तर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

खास बात यह है कि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। आईपीएल 2016 में, RCB के पूर्व कप्तान ने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। जो इस लीग के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस प्रकार की बल्लेबाजी की है वो काबिले तारीफ है। अंडर 19 वर्ल्डकप और 2025 आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए उनकी आक्रामक व आत्मविश्वास भरी बल्लेबाज़ी किसी से छुपी नहीं है। उनकी फॉर्म और बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लगता है कि, वह आईपीएल 2026 में विराट कोहली के एक दशक पुराने रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।

1. ओपनिंग में आक्रामक शुरुआत से मिल सकता है फायदा

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टी20 क्रिकेट में ओपनर बल्लेबाज के पास अधिक समय और मौके होते हैं और यही वैभव की ताकत में से एक है। राजस्थान रॉयल्स में बतौर ओपनर खेल रहे है, जहां उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने का मौका मिलेगा। पावरप्ले में उनकी बल्लेबाजी बेहद खतरनाक होती है।

सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने यह साबित भी कर दिया, जब उन्होंने सीएसके के खिलाफ खेलते हुए मात्र 17 गेंदों में 52 रन बनाए। सूर्यवंशी शुरुआती ओवरों में ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते है और लंबी पारियां खेल कर टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रख सकते हैं ।

2. वर्ल्डकप की शानदार फॉर्म के साथ उनकी निडर मानसिकता

Vaibhav Suryavanshi, RR, IPL 2025
Vaibhav Suryavanshi. (Image Source: BCCI)

वैभव की बल्लेबाज़ी में निडर मानसिकता की झलक दिखाई देती हैं, वह अपने निडर रवैये से सामने वाली टीम के लिए घातक सिद्ध होते हैं। वह बिना किसी दबाव के शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं। अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में उनकी 175 रनों की पारी सबसे बड़ा उदाहरण है।

उनका स्ट्राइक रेट भी 200+ के आसपास रहा है, जो यह साबित करता है की वह किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अगर वह इसी फॉर्म को इस आईपीएल में जारी रखते हैं, तो लगातार बड़ा स्कोर बनाना उनके लिए आसान होगा जोकि किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए जरूरी होता है।

3. लंबा सफर और निरंतरता की उम्मीद

आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है, जिसमें 14 और क्वालिफाई करने पर उससे अधिक मैच खेलने का मौका मिलता है। ऐसे में एक ओपनर बल्लेबाज जो लगातार रन बनाता है, वो ही विराट कोहली के एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है या उसे तोड़ सकता है।

वैभव ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वह अच्छा खेल रहे हैं और आगे भी खेल सकते हैं। अगर वह हर मैच में अपना योगदान देते है और कुछ मैचों में लंबी पारियां खेलते हैं, तो 973 रनों का आंकड़ा भी हासिल किया जा सकता है। हालांकि, ये रिकॉर्ड तोड़ना उतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.