Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन बड़े कारण क्यों WWE ने Jey Uso को बनाया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 24, 2024 at 1:16 PM
Modified at :September 24, 2024 at 1:16 PM
तीन बड़े कारण क्यों WWE ने Jey Uso को बनाया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

जे उसो ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीता।

WWE में जे उसो (Jey Uso) ने शुरुआत से ही खुद की काबिलियत का प्रदर्शन किया है। उन्होंने द ब्लडलाइन का साथ छोड़ने के बाद मेन रोस्टर में अकेले रहकर तगड़े विरोधियों का सामना किया और हर किसी को अपने शानदार प्रदर्शन से हैरान किया। यही कारण है कि लंबे समय से उन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए WWE ने भी उन्हें चैंपियन बनाना ठीक समझा।

हाल ही में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने ब्रॉन ब्रेकर को धराशाई करते हुए पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीता। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े कारणों के बारे में बताते हैं, जिनके चलते WWE ने Jey Uso को आईसी चैंपियन बनाया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. फैंस की मांग को पूरा करने के लिए

द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद जे उसो को दर्शकों के द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलती आई हैं। उनकी एंट्री पर एरिना में मौजूद फैंस “Yeet Yeet” के जरोदार चैंट्स लगाते हैं। वो बहुत समय से आईसी चैंपियन बनने के लिए ट्राय कर रहे थे लेकिन वो सफल होने में नाकामयाब हो रहे थे।

मेन इवेंट में जे उसो की अपीयरेंस देखने लायक होती है, क्योंकि एरिना पूरी तरह झूमता हुआ दिखाई देता है। फैन फेवरेट होने की वजह से जे उसो को आईसी चैंपियन बनाया गया है।

2. सिंगल्स के रूप में बड़ा कीर्तिमान रचने के लिए

बता दें कि जे उसो ने अपने बड़े भाई जिमी उसो के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में एंट्री की थी। उन्होंने बतौर टैग टीम में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, लेकिन उन्होंने रेसलिंग करियर में अभी तक सिंगल्स टाइटल को अपने नाम नहीं किया था, जिस वजह से वो लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

रेड ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने सफलतापूर्वक अपने विरोधी को धराशाई करते हुए इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप को अपने नाम किया। हालांकि, WWE जे उसो को सिंगल्स के रूप में बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका देने वाली है, जिस वजह से उनको बड़ा टाइटल मिला है।

1. मेन रोस्टर में बड़ा पुश देने के लिए

WWE का सबसे बड़ा फैक्शन द ब्लडलाइन का साथ छोड़ने के बाद जे उसो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो सभी चुनौतियों का सामना करते आगे बढ़ते रहें। साथ ही जे उसो ने बतौर सिंगल्स मैचों में तगड़े विरोधियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

वो लंबे समय से सिंगल्स टाइटल को अपने नाम करने के लिए मेहनत कर रहे थे। हालिया एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को धराशाई करते हुए आईसी चैंपियनशिप को पहली बार अपने नाम करते हुए इतिहास रचा। चैंपियन बनने के साथ मेन रोस्टर में जे उसो को तगड़ा पुश मिलने वाला है, जोकि उनके भविष्य के लिए अच्छे संकेत है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.