Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Rishabh Pant छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ! IPL 2025 में इस बड़े फ्रेंचाइजी का थामेंगे दामन

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 20, 2024 at 10:48 PM
Modified at :July 20, 2024 at 10:48 PM
Rishabh Pant छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ! IPL 2025 में इस बड़े फ्रेंचाइजी का थामेंगे दामन

Rishabh Pant ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी की थी और 446 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स उन दो टीमों में से एक है, जो पहले सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक खिताब नहीं जीता है। इसके अलावा, वह अब तक सिर्फ एक बार ही फाइनल में पहुंचे हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में छठे स्थान पर थी। 2023 में कार दुर्घटना के चलते आईपीएल में अनुपस्थित रहने के बाद पंत ने 2024 में वापसी की थी।

हालांकि, पंत ने शानदार वापसी की और आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 13 पारियों में 40.54 की औसत और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे। इसके बावजूद, यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऋषभ पंत अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ना चाहते हैं।

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं Rishabh Pant

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी एवं वर्तमान कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 से पहले इस फ्रैंचाइज़ी का साथ छोड़ सकते हैं। बता दें कि, अगले सीजन आईपीएल में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जहाँ सभी फ्रैंचाइज़ी केवल कुछ खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। उस दैरान पंत अपने लिए एक नई फ्रैंचाइज़ी खोजने की कोशिश कर सकते हैं।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की फ्रेंचाइजी पंत से बहुत खुश नहीं है और इस बात पर विचार कर रही है कि उन्हें रिटेन किया जाए या नहीं। हालांकि, फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड कर सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली इसके पक्ष में नहीं हैं।

लेकिन, अगर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ते हैं, तो यह संभावना जताई जा रही है कि वह आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। वह उस टीम में एमएस धोनी की जगह विकेटकीपर के तौर पर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक आईपीएल से संन्यास नहीं लिया है और यदि पंत टीम में शामिल होते हैं, तो वह अपने करियर पर विराम देने का फैसला ले सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement