Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 23, 2026 at 4:07 PM
Modified at :June 25, 2026 at 8:30 PM
15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

ऋषभ पंत को काफी कम कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस जाना पड़ा है।

IPL 2026 का सीजन समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद ही एक चर्चित ट्रेड डील देखने को मिली है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने दो भारतीय स्टार खिलाड़ियों ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के ट्रेड पर सहमति बना ली है।

IPL की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत अब एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे। दूसरी ओर भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।

दो सीजन बाद फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Rishabh Pant steps down as LSG captain after disastrous IPL 2026
Rishabh Pant (Credits: BCCI/IPL)

ऋषभ पंत ने IPL में अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ की थी। उन्होंने 2016 से 2024 तक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा 111 मैच खेले। हालांकि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह LSG में शामिल हुए थे।

पंत दिल्ली के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। अब लगभग दो साल बाद उनकी फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

2025 में IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे पंत

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी और पंत टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, अब ट्रेड डील के बाद वह 15 करोड़ रुपये की फीस के साथ दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला अनुभवी स्पिनर

भारतीय सीमित ओवर टीम के प्रमुख स्पिनरों में गिने जाने वाले कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी इकाई को मजबूती देंगे। वह अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर ही LSG में शामिल हुए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को उम्मीद होगी कि कुलदीप बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को नई दिशा देंगे और आगामी IPL सीजन में टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था शानदार प्रदर्शन

Why is Kuldeep Yadav not playing tonight’s PBKS vs DC clash of IPL 2026?
Kuldeep Yadav (Credits: BCCI)

कुलदीप यादव ने पिछले पांच सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर 2022 में DC से जुड़े थे और तब से टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल रहे। कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 65 मैचों में 72 विकेट लिए।

इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर टीम को अहम सफलताएं दिलाईं और खुद को आईपीएल के सबसे प्रभावी स्पिनरों में स्थापित किया। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह ज्यादा विकेट नहीं निकल सके और काफी मांगे भी साबित हुई जिसके चलते फ्रेंचाइजी को उन्हें ट्रेड करने का फैसला लेना पड़ा।

IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों ही भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी हैं। ऐसे में दो बड़े सितारों का एक-दूसरे की फ्रेंचाइजी में जाना आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील्स में से एक माना जा रहा है।

आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले यह बदलाव दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के टीम कॉम्बिनेशन पर बड़ा असर डाल सकता है। अब फैंस की नजरें इस बात पर रहेगी कि पंत की वापसी दिल्ली को कितनी मजबूती देती है और कुलदीप LSG के लिए कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.