Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IND vs SL: रोहित शर्मा ने पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा, तीन छक्के लगाकर इयोन मोर्गन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :August 2, 2024 at 10:03 PM
Modified at :August 2, 2024 at 10:03 PM
Post Featured

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार वापसी की और आते ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। बता दें  2 अगस्त को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए, 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

रोहित शर्मा ने अपनी इस धुआंदार पारी के दौरान तीन छक्के लगाए। बता दें ये तीन छक्के लगाते ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कप्तान के तौर पर सर्वाधिक छक्के लगाने के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 233 छक्के लगाए थे और रोहित इस मैच से पहले तक उनके रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो छक्के दूर थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाकर उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

  • रोहित शर्मा (भारत) – 234 छक्के
  • इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) – 233 छक्के
  • एमएस धोनी (भारत) – 211 छक्के
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 171 छक्के
  • ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 170 छक्के

श्रीलंका ने भारत को दिया 231 रनों का लक्ष्य

बता दें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और निचले-मध्यक्रम के बल्लेबाज डुनिथ वेलालेज के अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य भारत को दिया।

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की और 47 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। भारतीय पारी के 15वें ओवर में स्पिनर डुनिथ वेलालेज ने उन्हें आउट किया।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement