Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024 में Rohit Sharma तोड़ेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बन सकते हैं पहले भारतीय खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 26, 2024 at 7:26 PM
Modified at :March 26, 2024 at 7:26 PM
Post Featured

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

आईपीएल इतिहास में खिताब जीतने के मामले में आईपीएल के संयुक्त रूप से सबसे सफलतम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित ने अपना आईपीएल करियर 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से शुरू किया था और 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। तब से लेकर अब तक वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

रोहित ने 2013 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उन्हें 5 बार आईपीएल का खिताब भी दिलाया। लेकिन वह इस सीजन पांड्या की कप्तानी में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए दिख रहे हैं। इस सीजन रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए 29 गेंदों पर 43 रनों की एक अच्छी पारी भी खेली। हालांकि, उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 रनों के करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।

आईपीएल में 6 हजार से अधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा के निशाने पर कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिसे वह आईपीएल 2024 के सीजन में तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहाँ हम आपको उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में तोड़ सकते हैं।

IPL 2024 में Rohit Sharma तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

3. टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज:

रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 427 मुकाबले खेले हैं। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर भी आते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक कुल 488 छक्के लगाए हैं और 500 छक्के पूरे करने से मात्र 12 छक्के दूर हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में निश्चित ही इस उपलब्धि को हासिल कर लेंगे। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

2. मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी:

रोहित शर्मा 2008 से ही आईपीएल में सक्रिय हैं और अब तक 244 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 45 मुकाबले खेले थे। रोहित ने 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद से अब तक 199 मुकाबले खेले हैं। मात्र एक मुकाबला खेलते ही वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से 200 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।

1. आईपीएल में 100 कैच लपकने वाले चौथे खिलाड़ी:

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 99 कैच लपके हैं। यदि वह आईपीएल 2024 में मात्र एक कैच और लपक लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 100 कैच लपकने वाले चौथे फील्डर बन जाएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 109 कैच लपके थे। इस मामले में दूसरे स्थान पर विराट कोहली (108 कैच) और तीसरे स्थान पर किरोन पोलॉर्ड (103 कैच) का नाम आता है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement