Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Rohit Sharma ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IND vs AUS मैच में युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 24, 2024 at 11:16 PM
Modified at :June 24, 2024 at 11:16 PM
Rohit Sharma ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IND vs AUS मैच में युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड किया चकनाचूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 92 रनों की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसे भी कारनामे किए, जो उनसे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई और नहीं कर पाया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, भारत ने दूसरे ओवर में ही अपने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को शून्य पर खो दिया। हालाकि, कप्तान रोहित ने तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के खिलाफ अपना आक्रामक अंदाज दिखाया, उन्होंने स्टार्क के ओवर में 29 रन जड़ दिए। इसके बाद रोहित का बल्ला रूका ही नहीं और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक आतिशी पारी खेली। बता दें रोहित ने 41 गेंदों पर 224.39 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल थे।

1. टी20 क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने Rohit Sharma

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 92 रनों की पारी के दौरान 8 छक्के लगाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के:

  • रोहित शर्मा: 203*
  • मार्टिन गप्टिल: 173
  • जोस बटलर: 137*
  • ग्लेन मैक्सवेल: 133*
  • निकोलस पूरन: 132*

2. टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले कप्तान बने, उनसे पहले ऐसा किसी ओर बल्लेबाज ने नहीं किया है।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान:

  • रोहित शर्मा (भारत)- 103
  • ऑयन मोर्गन (इंग्लैंड) – 86
  • एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 83
  • के कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान) – 67
  • मुहम्मद वसीम (यूएई) – 63

3. टी20 विश्व कप की एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ छक्के लगाने के बाद, रोहित ने टी20 विश्व कप की एक पारी में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

युवराज ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सात छक्के लगाए थे। उस मैच में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था।

4. टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इस पारी के बाद रोहित टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। बता दें अब रोहित के टी20 में 4,165 रन हो गए हैं, वो पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से 20 रन आगे निकल गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • रोहित शर्मा- 4165 रन
  • बाबर आजम- 4145 रन
  • विराट कोहली- 4103 रन
  • पॉल स्टर्लिंग – 3601 रन
  • मार्टिन गप्टिल- 3531 रन

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement