Roman Reigns के पांच सबसे बढ़िया WWE SummerSlam मैच

Roman Reigns ने SummerSlam में कई यादगार मुकाबले लड़े हैं।
रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा दौर में WWE के सबसे बड़े आकर्षण में से एक हैं। शील्ड से अपनी शुरुआत करके ट्राइबल चीफ बनने तक रोमन रेंस ने WWE में कई ऊंचाईयां छूई हैं।
SummerSlam 2025 से पहले ‘ओरिजिनल ट्राइबल चीफ’ (OTC) ने पिछले हफ्ते काफी समय के बाद WWE टेलीविजन प्रोग्राम में वापसी की। इससे पहले उन्होंने WWE के इस बड़े इवेंट में काफी यादगार मैच खेले हैं। तो चलिए नजर डालते हैं रोमन रेंस के पांच सबसे बढ़िया समरस्लैम मैचों पर:
Roman Reigns के SummerSlam में हुए सबसे बढ़िया मुकाबले-
5. रैंडी ऑर्टन (2014)
समरस्लैम में रोमन रेंस का पहला सिंगल्स मैच 2014 में हुआ था। इस मैच में ‘Big Dog’ का सामना एक जबरदस्त मुकाबले में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हुआ था।
अनुभव की कमी और रैंडी ऑर्टन जैसे विरोधी के बावजूद, रोमन रेंस ने उस मैच में जीत हासिल की और WWE में यह उनके बड़े जीत की शुरुआत थी।
4. ब्रॉक लेसनर (2022)
SummerSlam 2022 में ब्रॉक लेसनर को रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का आखिरी मौका मिला था। यह मुकाबला ‘लास्ट मन स्टैंडिंग’ था और दोनों सुपरस्टार के बीच एक बेहतरीन मैच देखने को मिला।
इस मैच के अंत में ब्लडलाइन की मदद से रोमन रेंस ने लेसनर को काफी सारे टेबल के अंदर दबा दिया था और उस वजह से लेसनर को हार का सामना करना पड़ा।
3. जे उसो (2023)
जे उसो ने टैग टीम मैच में रोमन रेंस को पिन किया था और उसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए उन्होंने रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में चैलेंज किया था।
वह मैच दोनों सुपरस्टार के करियर के सबसे बेहतरीन मैच में शामिल है और जिम्मी उसो ने अपने भाई को धोखा देखर रोमन रेंस की टाइटल जीतने में मदद की थी।
2. ब्रॉक लेसनर (2018)
WrestleMania 34 में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ब्रॉक लेसनर के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस को SummerSlam 2018 में फिर से खिताब जीतने का एक मौका मिला।
वह मैच काफी शानदार था और उसी दौरान Mr. Money in the Bank ब्रॉन स्ट्रोमन भी कैश-इन करने की ताक में थे। लेसनर ने स्ट्रोमन की बुरी तरह पिटाई की, जिससे रेंस को एक जबरदस्त स्पीयर मारने का मौका मिल गया और उन्होंने लेसनर को हराकर चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया।
1. जॉन सीना (2021)
WWE SummerSlam 2021 का मेन इवेंट कंपनी के पुराने और उस समय के ‘फेस’ के बीच WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए था। जॉन सीना ने Roman Reigns को टाइटल मैच के लिए चैलेंज किया था और उस समय रेंस काफी समय से चैंपियन बने हुए थे।
सीना और रेंस के बीच समरस्लैम के इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक खेला गया। मैच के अंत में सीना को रेंस के काफी सारे स्पीयर का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें हार मिली और रेंस ने अपने खिताब का बचाव किया।
WWE SummerSlam 2025 में Roman Reigns किससे भिड़ेंगे?
SummerSlam 2025 में Roman Reigns अपने भाई जे उसो के साथ एक टैग टीम मैच में ब्रॉनसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे।
WWE SummerSlam 2025 कब है?
WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा।
WWE SummerSlam में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन?
WWE के सबसे बड़े PLE में शामिल समरस्लैम में रोमन रेंस का रिकॉर्ड 8 मैचों में अभी तक 6-1-1 है। वह 6 बार जीते हैं, सिर्फ एक बार हारे हैं। वहीं एक मैच का कोई परिणाम नहीं आया था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी