RR vs CSK Dream11 Prediction, मैच 3, आईपीएल 2026

RR vs CSK के IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जाना वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
राजस्थान रॉयल्स इस बार नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है और टीम में रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के आने से संतुलन बेहतर हुआ है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के चलते दो हफ्तों के लिए बाहर हैं, ऐसे में टीम पर अतिरिक्त दबाव रहेगा।
RR vs CSK: मैच डिटेल्स
- मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2026, मैच 3
- तारीख: 30 मार्च 2026, सोमवार
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
RR vs CSK: हेड टू हेड
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 32 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं।
RR vs CSK: पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन यहां ओस का असर भी देखने को मिलता है। इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं।
यहां पिछले कुछ सीजन से पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन के आसपास रहा है। इसीलिए बल्लेबाज इस पिच पर सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए 190 से ज्यादा का टोटल बना सकते हैं।
RR vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने। (इम्पैक्ट प्लेयर – अमन राव परेला)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक शर्मा)
RR vs CSK Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, रियान पराग
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, नूर अहमद, खलील अहमद
कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल
उप कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ऋतुराज गायकवाड़
RR vs CSK Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शिमरोन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, रियान पराग, दासुन शनाका
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, राहुल चाहर
कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जायसवाल || कप्तान की दूसरी पसंद: रियान पराग
उप कप्तान की पहली पसंद: रविंद्र जडेजा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: वैभव सूर्यवंशी
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.