Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

सादियो माने ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, सेनेगल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद की घोषणा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 11, 2026 at 12:18 AM
Modified at :July 11, 2026 at 12:18 AM
सादियो माने ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, सेनेगल के फीफा वर्ल्ड 2026 से बाहर होने के बाद की घोषणा

(Courtesy : Getty)

सादियो माने ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।

सेनेगल फुटबॉल टीम के कप्तान सादियो माने (Sadio Mane) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम से हारकर सेनेगल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के कुछ दिनों बाद 34 वर्षीय स्टार फॉरवर्ड ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया।

हालांकि, माने पहले ही यह संकेत दे चुके थे कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। अब उन्होंने 10 जुलाई (शुक्रवार) को इस फैसले पर आधिकारिक मुहर भी लगा दी है। इसके साथ ही अफ्रीकी फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक का शानदार अन्तर्राष्ट्रीय सफर समाप्त हो गया।

सेनेगल की ऐतिहासिक सफलताओं के सबसे बड़े नायक रहे सादियो माने

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Sadio Mane
Sadio Mane. (Photo by Sebastian Widmann/Bundesliga/Bundesliga Collection via Getty Images)

2012 में ओलंपिक गेम्स के साथ अपना अन्तर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले सादियो माने ने लगभग 14 साल तक सेनेगल का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कप्तानी में सेनेगल ने 2022 में पहली बार अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (AFCON) का खिताब जीता। इसके बाद 2025 में भी टीम ने दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

माने ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में सेनेगल का प्रतिनिधित्व करते हुए 132 मुकाबलों में 55 गोल दागे। उन्होंने कई अहम मौकों पर निर्णायक गोल किए और अपनी नेतृत्व क्षमता, लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा अनुभव से टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में जगह बनाई।

माने ने संन्यास के बाद क्या कहा?

संन्यास की घोषणा करते हुए सादियो माने ने सेनेगल के लोगों, अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और सभी फैंस का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान भी बताया।

उन्होंने कहा, “मैं सेनेगल के लोगों का धन्यवाद करता हूं। मैं बहुत खुश हूं। सेनेगल का प्रतिनिधित्व करना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मुझे संतोष है कि मैंने अपने देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।”

क्लब फुटबॉल में खेलना जारी रखेंगे माने

सादियो माने ने भले ही इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह क्लब फुटबॉल में अपना करियर जारी रखेंगे। ऐसे में फुटबॉल फैंस उन्हें आने वाले समय में क्लब लेवल पर दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सऊदी प्रो लीग में अल-नासर के लिए खेलते हुए देख सकेंगे। दूसरी ओर, सेनेगल की राष्ट्रीय टीम अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ भविष्य की तैयारी करेगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.