सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के पहले दिन पवन सेहरावत समेत दिग्गजों की टीमों ने हासिल की बड़ी जीत
दिग्गज खिलाड़ियों की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।
महाराष्ट्र में 70वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में इसका आयोजन हो रहा है और पहले दिन कई जबरदस्त मुकाबले खेले गए। इस दौरान पवन सेहरावत, राहुल चौधरी, मोहित नांदल और सुरजीत सिंह जैसे पीकेएल स्टार्स की टीमों ने जीत हासिल की।
आइए हम आपको बताते हैं कि 70वें मेंस सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के पहले दिन किन-किन टीमों ने जीत हासिल की।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप डे 1 रिजल्ट्स:
इंडियन रेलवे vs बीएसएनएल : इस मुकाबले में इंडियन रेलवे ने बीएसएनएल को एकतरफा 40-07 से हरा दिया। इंडियन रेलवे की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी थे और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र vs गुजरात : इस मुकाबले में असलम ईनामदार की अगुवाई वाली महाराष्ट्र की टीम ने गुजरात को 48-31 के अंतर से हराया।
गोवा vs वेस्ट बंगाल : गोवा ने इस मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 46-18 के अंतर से हराया।
हरियाणा vs उत्तराखंड : हरियाणा ने इस मैच में उत्तराखंड को 42-22 के अंतर से मात दी।
तमिलनाडु vs पॉन्डिचेरी : इस मैच में तमिलनाडु की टीम ने पॉन्डिचेरी को 38-29 के अंतर से हराया।
चंडीगढ़ vs तेलंगाना : पवन सेहरावत की अगुवाई वाली चंडीगढ़ ने अपने पहले मुकाबले में तेलंगाना को 48-37 से मात दी।
राजस्थान vs झारखंड : इस मुकाबले में राजस्थान ने 55-11 से जीत हासिल की।
कर्नाटक vs छत्तीसगढ़ : कर्नाटक की टीम ने छत्तीसगढ़ को 54-33 के अंतर से हराया।
बिहार vs मणिपुर : बिहार ने इस मुकाबले में मणिपुर को 48-39 के अंतर से हराया।
हिमाचल प्रदेश vs त्रिपुरा : इस मैच में हिमाचल ने एकतरफा त्रिपुरा को 68-16 के अंतर से मात दी।
उत्तर प्रदेश vs जम्मू-कश्मीर : राहुल चौधरी की उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 45-22 से हराया।
सर्विसेज vs ओडिशा : सितारों से सजी सर्विसेज ने इस मुकाबले में ओडिशा को 57-26 से हरा दिया।
तमिलनाडु vs झारखंड : तमिलनाडु ने अपने दूसरे मुकाबले में झारखंड को 68-10 से बुरी तरह हरा दिया।
चंडीगढ़ vs छत्तीसगढ़ : पवन सेहरावत की चंडीगढ़ ने अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल की। टीम ने छत्तीसगढ़ को 39-19 से हराया।
पंजाब vs आंध्र प्रदेश : पंजाब ने इस मैच में आंध्र प्रदेश को 39-33 से हराया।
मध्य प्रदेश vs बीएसएनएल : इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने एकतरफा 29-09 के अंतर से जीत हासिल की।
हरियाणा vs त्रिपुरा : हरियाणा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए त्रिपुरा को 43-29 से हराया। मोहित नांदल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
गोवा vs मणिपुर : गोवा ने इस मैच में मणिपुर को 51-34 से हराया।
विदर्भ vs जम्मू-कश्मीर : विदर्भ की टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 31-26 के अंतर से जीत हासिल की।
बिहार vs वेस्ट बंगाल : इस मैच में बिहार ने वेस्ट बंगाल को 40-31 से हराया।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
