Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, कई बड़े खिलाड़ियों के बीच होगी भिड़ंत

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :March 24, 2024 at 5:09 PM
Modified at :March 24, 2024 at 5:09 PM
सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, कई बड़े खिलाड़ियों के बीच होगी भिड़ंत

कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों ने क्वार्टरफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र में 70वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। खेल के तीसरे दिन प्री-क्वार्टर और क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों की टीमों ने जीत हासिल की है। इसके बाद सेमीफाइनल की चारों टीमें भी तय हो गई हैं। बता दें इन चार टीमों के बीच रविवार, 24 मार्च को नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए जंग होगी, चारों ही टीमों में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये तो तय है कि रविवार को हमें इन चारों के बीच घमासान देखने को मिलेगा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के रिजल्ट्स:

इंडियन रेलवे vs पंजाब : इस मैच में इंडियन रेलवे ने पंजाब को 43-22 से आसानी से हरा दिया।

हिमाचल प्रदेश vs राजस्थान : हिमाचल की टीम ने राजस्थान को 37-44 से हराया।

उत्तर प्रदेश vs दिल्ली : राहुल चौधरी की यूपी ने दिल्ली के खिलाफ 47-30 के अंतर से जीत हासिल की।

चंडीगढ़ vs गोवा : पवन सेहरावत की चंडीगढ़ ने गोवा के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 44-40 से जीत हासिल की।

महाराष्ट्र vs विदर्भ : महाराष्ट्र ने इस मुकाबले में विदर्भ को 48-24 से हराया।

बिहार vs कर्नाटक : बिहार को इस मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ 53-28 से हार का सामना करना पड़ा।

सर्विसेज vs मध्य प्रदेश : सर्विसेज की टीम ने एमपी के खिलाफ 41-26 के अंतर से जीत हासिल की।

तमिलनाडु vs हरियाणा : तमिलनाडु ने हरियाणा को 48-37 से हराया।

क्वार्टरफाइनल मैचों का रिजल्ट

इंडियन रेलवे vs राजस्थान : पहला क्वार्टरफाइनल मैच इंडियन रेलवे और राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें इंडियन रेलवे की टीम ने 53-49 से जीत हासिल की। रेलवे की तरफ से सुरेंदर गिल और पंकज मोहिते ने सुपर-10 लगाया। गिल ने 11 और मोहिते ने 10 प्वॉइंट लिए। जबकि नितेश कुमार ने डिफेंस में 4 प्वॉइंट लिए। राजस्थान की तरफ से जय भगवान ने 17 प्वॉइंट लिए।

उत्तर प्रदेश vs चंडीगढ़ : दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच दो दिग्गज खिलाड़ियों की टीमों के बीच था। एक तरफ पवन सेहरावत तो दूसरी तरफ राहुल चौधरी थी। इस मुकाबले में पवन सेहरावत की चंडीगढ़ ने 49-43 के अंतर से जीत हासिल की। पवन सेहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 रेड प्वॉइंट लिए। वहीं विनय तेवतिया ने यूपी की तरफ से 18 प्वॉइंट लिए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

महाराष्ट्र vs कर्नाटक : इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 45-25 से बुरी तरह हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महाराष्ट्र की तरफ से कप्तान असलम ईनामदार ने सुपर-10 लगाया और शंकर गदई ने हाई-फाइव लिया। वहीं कर्नाटक की तरफ से गगन गौड़ा ने सबसे ज्यादा 8 रेड प्वॉइंट लिए।

सर्विसेज vs हरियाणा : चौथा क्वार्टरफाइनल मैच हरियाणा और सर्विसेज की बेहतरीन टीमों के बीच हुआ। लो-स्कोरिंग रोमांचक मैच में हरियाणा ने 30-27 के अंतर से जीत हासिल की। सर्विसेज की तरफ से अर्जुन देशवाल ने 9 और भरत हूडा ने 6 प्वॉइंट लिए। वहीं डिफेंस में सुरजीत सिंह और महेंद्र सिंह ने 3-3 टैकल प्वॉइंट लिए। जबकि हरियाणा की तरफ से मोहित नांदल और जयदीप दहिया की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4-4 टैकल प्वॉइंट लिए।

इन टीमों के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत

पहला सेमीफाइनल : इंडियन रेलवे vs चंडीगढ़, शाम 6 बजे।

दूसरा सेमीफाइनल : महाराष्ट्र vs हरियाणा, शाम 6 बजे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.