Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SL vs IND: सबसे ज्यादा रन और विकेट, पहले वनडे मैच के बाद

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :August 2, 2024 at 11:41 PM
Modified at :August 2, 2024 at 11:41 PM
SL vs IND: सबसे ज्यादा रन और विकेट, पहले वनडे मैच के बाद

पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ।

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच हुए 3 मैचों की टी20 सीरीज को जीतने के बाद, टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के इरादें से उतरी थी। लेकिन यहां मेजबान श्रीलंका ने दिग्गजों से भरी टीम को कड़ी टक्कर देते हुए मैच को टाई करवा दिया। इस रोमांचक मैच में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। जहां श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए एक हारे हुए मैच को बराबरी पर रोक दिया।

दोनों ही टीमों के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरु हुई। वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 230 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालेगा ने 67 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत की टीम श्रीलंका के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे 47.5 ओवर में 230 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई और मैच टाई हो गया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली।

SL vs IND पहले वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन

इस पहले वनडे मैच में बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रही, लेकिन फिर भी कुछ बल्लेबाजों ने कमाल किया। पहले वनडे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे रहे, उन्होंने 67 रन बनाए। इसके बाद दूसरे पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं, रोहित ने 58 रन की पारी खेली। इस सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसंका रहे। उन्होंने भी फिफ्टी जड़ते हुए 56 रन बनाए। भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 33 रन बनाए और चौथे पर रहे तो वहीं भारत के ही केएल राहुल 31 रन के साथ 5वें नंबर पर हैं।

SL vs IND: पहले मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:

दुनिथ वेलालागे (SL) – 67 रन

रोहित शर्मा (IND) – 58 रन

पाथुम निसंका (SL)- 56 रन

अक्षर पटेल (IND)- 33 रन

केएल राहुल (IND)- 31  रन

SL vs IND पहले वनडे के बाद सबसे ज्यादा विकेट

श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहला मैच बराबरी पर रहा। जहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका रहे। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट झटके। इसके बाद विकेट टेकर की लिस्ट में वानिन्दु हसरंगा दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने भी 3 विकेट झटके।

तीसरे स्थान पर भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नंबर है, उन्होंने इस मैच में 2 विकेट हासिल किए, तो वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी से दम दिखाने वाले दुनिथ वेलालागे का नंबर है, उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। तो टॉप-5 में लास्ट पर भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 2 विकेट के साथ रहे।

SL vs IND: पहले मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाज

चरिथ असालंका (SL) – 3 विकेट

वानिन्दु हसरंगा (SL)- 3 विकेट

अक्षर पटेल (IND) –2  विकेट

दुनिथ वेलालागे (SL) – 2 विकेट

अर्शदीप सिंह (IND) – 2 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.