SL vs IND के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए अब किन तारीखों में खेले जाएंगे मुकाबले

SL vs IND के बीच होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के तारीखों में बदलाव किया गया है।
शनिवार को टीम इंडिया के श्रीलंका (SL vs IND) दौरे के शेड्यूल में अचानक से बदलाव कर दिया गया है। बीसीसीआई ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए इसकी पुष्टि की है। इस दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही साथ, इस शेड्यूल में सभी मैचों के वेन्यू की भी जानकारी दी गई है।
बता दें कि, भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद ही अहम होने वाली है, क्योंकि गौतम गंभीर इस सीरीज से टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी इस सीरीज से अनुपस्थित रहेंगे। यह माना जा रहा है कि, केएल राहुल या हार्दिक पांड्या इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।
अब 27 जुलाई से शुरू होगी 3 मैचों की टी20 सीरीज
जब पिछली बार श्रीलंका क्रिकेट द्वारा शेड्यूल घोषित किया गया था, तो उसके अनुसार 26 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होनी थी और समापन 29 जुलाई को होना था। लेकिन अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार, अब इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी और समापन 30 जुलाई को होगा।
पिछले शेड्यूल में वेन्यू की भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन इस शेड्यूल में वेन्यू का भी पूरा विवरण दिया गया है। बता दें कि, इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को, दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को और तीसरा टी20 मुकाबला 30 जुलाई को खेले जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे।
02 अगस्त से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत
पिछले शेड्यूल के अनुसार, 3 मैचों के वनडे सीरीज की शुरूआत 01 अगस्त से होने वाली थी, लेकिन नए शेड्यूल के अनुसार इसकी शुरुआत 02 अगस्त से होगी। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को, दूसरा मैच 4 अगस्त को और तीसरा मैच 07 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।
2024 के भारत के श्रीलंका दौरे का अपडेटेड शेड्यूल:
27 जुलाई– पहला टी20, पल्लेकेले
28 जुलाई – दूसरा टी20, पल्लेकेले
30 जुलाई – तीसरा टी20, पल्लेकेले
2 अगस्त – पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त – दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त – तीसरा वनडे, कोलंबो
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.