Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SL vs IND सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानिए किन तारीखों को खेले जाएंगे मुकाबले

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :July 11, 2024 at 9:56 PM
Modified at :July 13, 2024 at 6:32 PM
SL vs IND सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानिए किन तारीखों को खेले जाएंगे मुकाबले

SL vs IND के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप की विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे के दौरे पर मौजूद है, जहां टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। जिम्बाब्वे के दौरे के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन श्रीलंका होगा। श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की टी20 अंतरर्राष्टीय सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जाएगी।

बता दें श्रीलंका के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम इस महीनें के आखिर में जाएगी। जहां दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ दौरे का आगाज होगा। टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, तो वहीं वनडे सीरीज अगले महीनें 2 अगस्त से होगी। भारतीय टीम का श्रीलंका के दौरे पर आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

27 जुलाई से शुरू होगी 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज

श्रीलंका और भारत के बीच इस दौरे के पूरे शेड्यूल की बात करें तो टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच अगले ही दिन 28 जुलाई को इसी मैदान पर होगा, तो वहीं आखिरी मैच 30 जुलाई को पल्लेकल में ही खेला जाएगा। सीरीज के सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से शुरू होंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पूरा शेड्यूल

27 जुलाई: पहला टी20 मैच, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे

28 जुलाई: दूसरा टी20 मैच, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे

30 जुलाई: तीसरा टी20 मैच, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे

3 मैचों की वनडे सीरीज का 2 अगस्त से होगा आगाज

वहीं इन दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की बात करें तो पहला वनडे मैच 2 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त और सीरीज और दौरे का आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैचों का समय दोपहर 2.30 बजे से ही होगा, वहीं सभी मैच कोलंबो में ही खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

2 अगस्त: पहला वनडे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे

4 अगस्त: दूसरा वनडे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे

7 अगस्त: तीसरा वनडे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.