Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Duleep Trophy 2024-25: दूसरे दौर के लिए स्क्वाड का ऐलान, तीन टीमों में हुए बड़े बदलाव

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :September 10, 2024 at 4:44 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 10, 2024 at 4:44 PM (GMT+5:30)
Duleep Trophy 2024-25: दूसरे दौर के लिए स्क्वाड का ऐलान, तीन टीमों में हुए बड़े बदलाव

दलीप ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा राउंड 12 सितंबर से खेला जाएगा।

मंगलवार को बीसीसीआई ने मौजूदा दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024-25) के दूसरे दौर के लिए टीमों की घोषणा कर दी है, जो 12 सितंबर से शुरू होगी। बता दें दूसरे दौर के लिए तीन टीमों ने अपने स्क्वाड में बदलाव किए हैं। वहीं एक टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्क्वाड में बदलाव का बड़ा कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

जो खिलाड़ी पहले दौर के मैचों में खेले लेकिन दूसरे दौर का हिस्सा नहीं होंगे वे हैं, भारत ए के कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, यश दयाल और अक्षर पटेल। गिल की जगह मयंक अग्रवाल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह, जो पहले दौर के मैचों का हिस्सा नहीं थे, को इंडिया बी टीम में शामिल किया गया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी और आकिब खान को भारत ए टीम में शामिल किया गया है। सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू को इंडिया बी टीम में शामिल किया गया है। वहीं निशांत सिंधु ने इंडिया डी में अक्षर की जगह ली है।

इंडिया सी में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी शामिल नहीं है जिसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चुना गया है। बता दें, सरफराज खान, जिन्हें चेन्नई में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए 16 सदस्यीय टीम में नामित किया गया है, दलीप ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौर में खेलते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा, तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भारत ए के विदवथ कावेरप्पा लेंगे। दलीप ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौर के मैच अनंतपुर में ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम और एसीए एडीसीए ग्राउंड में खेले जाएंगे।

दलीप ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौर के लिए टीमें इस प्रकार हैं:

भारत ए: मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सुयश प्रभुदेसाई, हिमांशु मंत्री।

भारत सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।

भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार , विधाथ कावेरप्पा, निशांत सिंधु।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.