Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SRH vs GT Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 66, IPL 2024

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 16, 2024 at 7:00 AM
Modified at :May 16, 2024 at 7:00 AM
SRH vs GT Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 66, IPL 2024

SRH vs GT के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH vs GT) के बीच 16 मई को शाम 07:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्तमान समय में सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है और आधिकारिक रूप से प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। यदि आप SRH vs GT मुकाबले में Dream11 पर टीम बनाकर बड़ी रकम जीतना चाहते हैं तो यहां दिए गए सुझाव आपके लिए बहुत ही काम आएंगे।

SRH vs GT: मैच डिटेल्स

मैच: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, आईपीएल 2024 का 66वां मैच

मैच की तारीख: 16 मई, 2024

समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से

स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

SRH vs GT पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है यहाँ स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। इस सीजन यहाँ बड़े-बड़े स्कोर बनाए गए हैं और इस मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है। यहाँ पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

SRH vs GT फैंटेसी टिप्स

मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड, कअभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी किसी भी Dream11 टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा, आप अपनी टीम में भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर और राशिद खान जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनके अलावा, आप शाहरुख खान, मोहित शर्मा और नूर अहमद जैसे खिलाड़ियों को भी अपनी Dream11 टीम में रख सकते हैं।

SRH vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

SRH vs GT मैच की Dream11 (Team 1):

SRH vs GT IPL 2024 Dream11 Team 1
SRH vs GT IPL 2024 Dream11 Team 1

विकेटकीपर – Heinrich Klaasen

बल्लेबाज – Travis Head, Abhishek Sharma, Shubman Gill, Sai Sudharsan

ऑलराउंडर – Shahrukh Khan, Nitesh Reddy

गेंदबाज – Pat Cummins, Rashid Khan, Mohit Sharma, T Natarajan

कप्तान की पहली पसंद: Travis Head || कप्तान की दूसरी पसंद: Heinrich Klaasen

उप-कप्तान पहली पसंद: Sai Sudarshan || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Shahrukh Khan

SRH vs GT मैच की Dream11 (Team 2):

SRH vs GT IPL 2024 Dream11 Team 2
SRH vs GT IPL 2024 Dream11 Team 2

विकेटकीपर – Heinrich Klaasen

बल्लेबाज – Travis Head, Abhishek Sharma, Shubman Gill, Sai Sudharsan, David Miller

ऑलराउंडर – Shahrukh Khan, Nitesh Reddy

गेंदबाज – Pat Cummins, Rashid Khan, T Natarajan

कप्तान की पहली पसंद: Abhishek Sharma || कप्तान की दूसरी पसंद: Nitesh Reddy

उप-कप्तान पहली पसंद: Shubman Gill || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rashid Khan

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.