Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SRH vs RR Dream11 Prediction, एलिमिनेटर, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 27, 2026 at 2:11 PM
Modified at :May 27, 2026 at 2:11 PM
SRH vs RR Dream11 Prediction, एलिमिनेटर, आईपीएल 2026
Advertisement

SRH vs RR के IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 में पहुंचेगी।

हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर शानदार लय हासिल की है। वहीं राजस्थान ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाई। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

SRH vs RR: मैच डिटेल्स

  • मैच: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, एलिमिनेटर, आईपीएल 2026
  • तारीख: 27 मई 2026 (बुधवार)
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

SRH vs RR: हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है।

SRH vs RR: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। पिछले कुछ मुकाबलों में यहां लगातार 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं और चेज भी सफल रहे हैं। इसीलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

हालांकि, यहाँ नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। ऐसे में ड्रीम11 टीम बनाते समय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और डेथ ओवर गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना फायदेमंद हो सकता है।

SRH vs RR: संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। (इम्पैक्ट प्लेयर – हर्षल पटेल)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर – रविंद्र जडेजा)

SRH vs RR Dream11 (टीम 1)

SRH vs RR Dream11 Team 1

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल

बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड

ऑलराउंडर: नीतिश कुमार रेड्डी, रियान पराग

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, ईशान मलिंगा

कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान की दूसरी पसंद: नीतिश कुमार रेड्डी

उप कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रियान पराग

SRH vs RR Dream11 (टीम 2)

SRH vs RR Dream11 Team 2

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल

बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर: नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा

कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: ध्रुव जुरेल

उप कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: हेनरिक क्लासेन

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement