पांच WWE स्टार्स जिनसे WrestleMania 42 में Brock Lesnar का हो सकता है घमासान

(Courtesy : WWE)
WrestleMania 42 में Brock Lesnar की एंट्री तय मानी जा रही है और उनके सामने WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स खड़े हो सकते हैं।
Brock Lesnar की संभावित वापसी को लेकर WrestleMania 42 से पहले WWE यूनिवर्स में जबरदस्त चर्चा है। करीब दो साल तक रिंग से दूर रहने के बाद SummerSlam 2025 में उनकी मौजूदगी और अब WrestleMania 42 के प्रमोशनल वीडियो में दिखना इस बात का इशारा देता है कि द बीस्ट इनकार्नेट एक बार फिर सबसे बड़े मंच पर उतरने वाले हैं।
WrestleMania हमेशा से Brock Lesnar के लिए खास रहा है और इस बार भी फैंस उनसे एक बड़े और यादगार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यहां हम उन पांच WWE स्टार्स पर नजर डाल रहे हैं, जिनसे WrestleMania 42 में Brock Lesnar का जबरदस्त घमासान देखने को मिल सकता है।
5. Oba Femi

Oba Femi ने NXT में अपने दबदबे से सभी का ध्यान खींचा है। 2026 की शुरुआत में NXT टाइटल छोड़ने के बाद उनका मेन रोस्टर में आना यह साफ करता है कि WWE उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा मान रही है।
Oba Femi की ताकत, कद काठी और आक्रामक रेसलिंग स्टाइल उन्हें Brock Lesnar के लिए एक दिलचस्प चुनौती बनाता है। Cody Rhodes जैसे टॉप स्टार के खिलाफ उनका पिछला प्रदर्शन यह साबित करता है कि वह बड़े मंच के दबाव को संभाल सकते हैं। WrestleMania 42 में लेसनर बनाम ओबा फेमी युवा बनाम अनुभव की कहानी को शानदार तरीके से पेश कर सकता है।
4. Bronson Reed

Bronson Reed ने हाल के महीनों में खुद को WWE के सबसे खतरनाक पॉवरहाउस में शामिल कर लिया है। WWE Crown Jewel में Roman Reigns को सिंगल्स मैच में हराने के बाद Reed को एक गंभीर खतरे के रूप में देखा जाने लगा।
Aussiezilla के नाम से मशहूर Bronson Reed की रिंग में मौजूदगी ही विरोधी पर दबाव बना देती है। Brock Lesnar जैसे सुपरस्टार के खिलाफ उनका मैच ताकत और टक्कर से भरा हो सकता है। WrestleMania जैसे मंच पर यह मुकाबला दर्शकों के लिए एक शुद्ध पॉवर फाइट साबित हो सकता है।
3. Bron Breakker

Bron Breakker को लंबे समय से WWE का अगला बड़ा चेहरा माना जा रहा है। उनकी तेजी, विस्फोटक ताकत और आक्रामकता की तुलना अक्सर युवा Brock Lesnar से की जाती है।
Paul Heyman के मार्गदर्शन में खुद को साबित करने के बाद Bron Breakker अब ऐसे मोड़ पर हैं जहां उन्हें एक लेजेंडरी प्रतिद्वंद्वी की जरूरत है। WrestleMania 42 में Brock Lesnar के खिलाफ मैच उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है और WWE को एक नई सुपरस्टार राइवलरी भी मिल सकती है।
2. Drew McIntyre

Drew McIntyre ने Cody Rhodes को हराकर Undisputed WWE टाइटल जीतते हुए खुद को दोबारा टॉप पर स्थापित कर लिया है। The Scottish Warrior के रूप में उनकी आक्रामक छवि और ताकत Brock Lesnar के खिलाफ उन्हें स्वाभाविक चैलेंजर बनाती है।
WrestleMania 36 में दोनों के बीच हुए मुकाबले को आज भी याद किया जाता है। अगर WrestleMania 42 में यह रीमैच होता है, तो यह सिर्फ एक टाइटल मैच नहीं बल्कि अधूरी कहानी को पूरा करने का मौका होगा।
1. Gunther

Gunther बनाम Brock Lesnar वह ड्रीम मैच है, जिसका फैंस इंतजार सालों से कर रहे हैं। The Ring General के नाम से मशहूर Gunther ने 2025 में Goldberg और John Cena जैसे दिग्गजों को रिटायर कर अपनी खतरनाक छवि बना ली है।
Gunther की तकनीकी रेसलिंग और Brock Lesnar की रॉ पॉवर की भिड़ंत WrestleMania 42 को ऐतिहासिक बना सकती है। Las Vegas, Nevada में होने वाले इस शो में यह मुकाबला सच्चे मायनों में दिग्गजों की फाइट साबित हो सकती है।
WrestleMania 42 Brock Lesnar के करियर का एक और यादगार अध्याय बन सकता है। Oba Femi से लेकर Gunther तक, हर संभावित प्रतिद्वंद्वी Lesnar को अलग चुनौती देता है। अब देखना यह होगा कि WWE किस दिशा में कहानी को आगे बढ़ाती है और फैंस को WrestleMania में कौन सा ड्रीम मैच देखने को मिलता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.