Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार सुपरस्टार्स जो चोटिल Rhea Ripley के WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को जीतने के हैं प्रबल दावेदार

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 25, 2024 at 11:16 PM (GMT+5:30)
Modified at :April 25, 2024 at 11:16 PM (GMT+5:30)
चार सुपरस्टार्स जो चोटिल Rhea Ripley के WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को जीतने के हैं प्रबल दावेदार

रिया रिप्ले को चोट के कारण अपना टाइटल छोड़ना पड़ा।

पिछले हफ्ते रॉ के बैकस्टेज पर, लिव मॉर्गन ने WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ले (Rhea Ripley) पर पीछे से कुर्सी से हमला किया, लिव यही नहीं रुकी इसके बाद उन्होंने कई हमले भी किए। इस हमले के बाद हर एक प्रशंसक इस हफ्ते रिया की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, हर किसी को उम्मीद थी की अब इन दोनों के बीच एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। लेकिन इस हफ्ते रिया हाथ में ब्रेसेस के साथ आई और घोषणा की कि लिव मॉर्गन द्वारा किए गए हमले में उनका दाहिना हाथ घायल हो गया है। इस वजह से उन्हें उपचार के लिए जाना होगा और अपना टाइटल भी छोड़ना होगा।

बता दें इस चोट के चलते रिया का 380 दिनों से चले आ रहा चैंपियनशिप शासनकाल भी खत्म हो गया। अब चूंकि रिया चैंपियनशिप छोड़कर जा चुकी हैं, ऐसे में एक नई सुपरस्टार चैंपियन बनेंगी। हालांकि, वो कौन होगी इस बात का पता अभी तक नहीं चला है, इसके अलावा नए चैंपियन का ऐलान किस तरह से होगा इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में हमें एक नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन मिल जाएंगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जो रिया रिप्ले के जाने के बाद नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये WWE सुपरस्टार्स बन सकती हैं नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन:

लिव मॉर्गन

आप जानते ही होंगे लिव मॉर्गन ही वह सुपरस्टार हैं, जिनकी वजह से रिप्ले चोटिल हुई और उन्हें अपना चैंपियनशिप छोड़ना पड़ा। इसके अलावा लिव ने ही आखिरी बार रिया को सिंगल्स मैच में हराया था। बता दें इस समय कई पहलू हैं, जिनमें लिव मॉर्गन को चैंपियन के रूप में फिट किया जा सकता है और रिया की वापसी तक उन्हें चैंपियन बरकरार रखा जा सकता है। ताकि वह जब लौटे तो इनके बीच की कहना शुरु हो। इसलिए लिव नई विमेंस चैंपियन बनने के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं।

WWE रॉयल रंबल में वापसी के बाद से लिव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, वह एलिमिनेशन चैंबर की रनर-अप भी थी। ऐसे में इस बात पर किसी को कोई संदेह नहीं होगा कि वह चैंपियन बन सकती हैं। हालांकि अब क्या होता है, इस बात का पता आने वाले कुछ हफ्तों में चल जाएगा।

निया जैक्स

रिया रिप्ले द्वारा अपना खिताब छोड़ने के बाद, निया जैक्स ने दावा किया कि वह पूरी तरह इस खिताब की हकदार हैं, रॉ रोस्टर में उनका मुकाबला करने का दम और किसी के अंदर नहीं है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि न सिर्फ जैक्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बन सकती है, बल्कि रिया की गैरमौजूदगी में नई विमेंस चैंपियन भी बन सकती है।

बेकी लिंच

बेकी लिंच वह आखिरी सुपरस्टार थी, जिनका मैच रिया रिप्ले से चैंपियनशिप के लिए हुआ था। जैसा की आप जानते होंगे रेसलमेनिया 40 में रिप्ले ने बेकी को हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। चूंकि बेकी एलिमिनेशन चैंबर जीतकर रेसलमेनिया का हिस्सा बनी थी, ऐसे में उन्हें भी चैंपियनशिप मैच में डाला जा सकता है।

रौक्सैन पेरेज

रौक्सैन पेरेज मौजूदा समय की NXT विमेंस चैंपियन हैं, उन्होंने हाल ही में NXT स्टैंड एंड डिलीवर में टाइटल जीता। जैसा की आप जानते होंगे इस समय ड्राफ्ट नजदीक आ रहा है और ऐसे में रौक्सैन से NXT विमेंस चैंपियनशिप लेकर उन्हें मेन रोस्टर में भेजा जा सकता है, जहां जाते ही उन्हें टाइटल मैच मिल सकता है। WWE पहले भी कई युवा प्रतिभाओं को मेन रोस्टर डेब्यू के तुरंत बाद नया चैंपियन बना चुकी है और ऐसे में पेरेज का चैंपियन बनना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.