Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 देखने के लिए कितने रुपए करने पड़ेंगे खर्च? जानिए टीवी और Zee5 ऐप के प्लान्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 9, 2026 at 11:00 PM
Modified at :June 9, 2026 at 11:00 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 देखने के लिए कितने रुपए करने पड़ेंगे खर्च? जानिए टीवी और Zee5 ऐप के प्लान्स

(Courtesy : Getty Images)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सब्सक्रिप्शन प्लान्स की जानकारी सामने आ गई है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से कनाडा, मैक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बनने वाला है।

दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजरें इस मेगा इवेंट पर टिकी हुई हैं। भारत में भी करोड़ों दर्शक इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं और अब उनके लिए एक अच्छी खबर यह है कि फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण और स्ट्रीमिंग से जुड़ी सब्सक्रिप्शन कीमतों का खुलासा हो गया है।

टीवी पर कितने रुपए खर्च करके देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण अधिकार भारत में Zee Entertainment ने हासिल किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती दौर में फीफा ने भारतीय ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर रखी थी। बाद में यह रकम घटाकर लगभग 60 मिलियन डॉलर कर दी गई।

इसके बाद Zee Entertainment ने करीब 30 से 35 मिलियन डॉलर के बीच में यह डील हासिल की। इसके साथ ही कंपनी आने वाले वर्षों में कई बड़े फीफा टूर्नामेंट्स का भी प्रसारण करेगी।

फुटबॉल दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Zee ने चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किए हैं। इनमें Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD शामिल हैं। बता दें, इन चैनलों पर फीफा वर्ल्ड कप का लुत्फ उठाने के लिए हर महीने आपको एक छोटी सी राशि खर्च करनी पड़ेगी।

  • Unite8 Sports 1: ₹7/month
  • Unite8 Sports 1 HD: ₹9/month
  • Unite8 Sports 2: ₹8/month
  • Unite8 Sports 2 HD: ₹11/month

फीफा वर्ल्ड कप 2026 देखने के लिए Zee5 के प्लान्स

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारण Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके लिए फैंस के पास दो प्रमुख सब्सक्रिप्शन विकल्प होंगे।

Zee5 Premium 3-Month Plan: यह प्लान 799 रुपये में उपलब्ध होगा। इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स एक अकाउंट पर अधिकतम तीन डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान में ऐड्स भी दिखाई देंगे।

Zee5 Premium Annual Plan: सालाना प्लान की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इस प्लान के जरिए एक साथ चार डिवाइस पर कंटेंट देखा जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स को ऐड्स-फ्री एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

11 जून से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल इवेंट के रूप में एक बार फिर करोड़ों दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। भारत में फुटबॉल प्रेमी अब Zee5 के इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स के जरिए सभी मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.