Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान का हुआ ऐलान, सुनील कुमार संभालेंगे कमान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 26, 2026 at 10:20 PM
Modified at :August 29, 2026 at 2:30 PM
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान का हुआ ऐलान, सुनील कुमार संभालेंगे भारतीय टीम की कमान

एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। इस टीम में देश के कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनसे एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम की कमान को लेकर भी एक बड़ा फैसला सामने आया है।

बता दें कि पिछले एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार टीम उस प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

लेकिन इस बार भारतीय कबड्डी टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी एक ऐसे खिलाड़ी को दी गई है, जिसकी गिनती मौजूदा समय के बेहतरीन डिफेंडर्स में होती है।

सुनील कुमार संभालेंगे भारतीय पुरुष टीम की कमान

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Sunil Kumar
Sunil Kumar

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी सुनील कुमार करेंगे। उन्हें पवन सेहरावत की जगह टीम की कमान सौंपी गई है।

गौरतलब हो कि, सुनील कुमार भारतीय कबड्डी के अनुभवी डिफेंडरों में शामिल हैं और प्रो कबड्डी लीग में भी कप्तानी का अनुभव रखते हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है और बतौर कप्तान एक PKL ट्रॉफी भी जीत चुके हैं।

पवन सेहरावत टीम का हिस्सा, लेकिन कप्तान नहीं

पवन सेहरावत ने 2022 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी की थी। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में ईरान को 33-29 से हराकर गोल्ड जीता था।

हालांकि, इस बार पवन टीम में मौजूद रहेंगे, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी उनके पास नहीं होगी। वह बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के गोल्ड मेडल अभियान का हिस्सा होंगे और टीम के लिए उनका अनुभव काफी अहम रहेगा।

सुनील कुमार के पास है कप्तानी का अच्छा अनुभव

सुनील के लिए भारतीय टीम की कप्तानी करना पहली बार नहीं है। उन्हें 2023 एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी टीम का कप्तान बनाया गया था।

हालांकि, वीजा से जुड़ी समस्या के कारण वह उस टूर्नामेंट में देर से पहुंचे थे। उनकी गैरमौजूदगी में पवन सेहरावत ने टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद पवन ने 2022 एशियन गेम्स में भी टीम का नेतृत्व किया और भारत को गोल्ड दिलाया।

भारत के सामने गोल्ड मेडल बचाने की चुनौती

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में पुरुष कबड्डी के आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। सिर्फ 2018 में ईरान ने भारत का दबदबा तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

2022 एशियन गेम्स में भारत ने ईरान को हराकर फिर से गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब सुनील कुमार की कप्तानी में टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी और एक बार फिर पोडियम के शीर्ष स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का पूरा स्क्वाड

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में कुल 12 खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम में चार रेडर, दो ऑलराउंडर और छह डिफेंडर शामिल हैं।

रेडर्स: आशु मलिक, अयान लोचब, देवांक दलाल, अर्जुन देशवाल

डिफेंडर्स: सुनील कुमार (कप्तान), जयदीप दहिया, राहुल सेठपाल, गौरव खत्री, सुमित सांगवान, अंकित जगलान

ऑलराउंडर्स: पवन सेहरावत, असलम इनामदार

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.