Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सुनील कुमार एक बार फिर संभालेंगे यू मुम्बा की कमान, पूरा करना चाहेंगे बीते सीजन का अधूरा काम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 13, 2025 at 1:29 PM
Modified at :August 13, 2025 at 10:53 PM
PKL 12: सुनील कुमार एक बार फिर संभालेंगे यू मुम्बा की कमान, पूरा करना चाहेंगे बीते सीजन का अधूरा काम

दूसरे सीजन की चैंपियन ने लीग के सबसे सफल कप्तान पर भरोसा बरकरार रखा है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के आगाज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 29 अगस्त से कबड्डी के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा।

इस दौरान फैंस एक बार फिर से अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देख पाएंगे। इस बार सभी टीमों में कई सारे बदलाव हुए हैं। कई खिलाड़ियों की टीम चेंज हो गई है। ऐसे में पीकेएल का रोमांच दोगुना होने वाला है। जैसे-जैसे पीकेएल के आगाज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी टीमों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

खासकर सभी टीमें इस वक्त अपने कप्तान का नाम फाइनल करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में यू मुम्बा ने भी 12वें सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। यू मुम्बा ने एक बार फिर से दिग्गज डिफेंडर सुनील कुमार पर भरोसा जताया है।

सुनील ने पिछले सीजन भी यू मुम्बा की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में यू मुम्बा ने पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी और शायद यही वजह है कि PKL 12 में भी फ्रेंचाइजी का भरोसा सुनील के ऊपर कायम है।

PKL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं सुनील कुमार

PKL winning captain Sunil Kumar talks about his legacy, bond with Parvesh Bhainswal & more
Sunil Kumar (Credits: Pro Kabaddi)

सुनील कुमार की अगर बात करें तो वो पीकेएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अभी तक अपनी कप्तानी में कुल 77 मैच जीते हैं। उन्होंने पिछले सीजन फजल अत्राचली का रिकॉर्ड तोड़ा था। सुनील कुमार सबसे पहले छठे सीजन के दौरान गुजरात जायंट्स के कप्तान बने थे।

उन्होंने लगातार तीन सीजन तक टीम की अगुवाई की थी और टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था। इसके अलावा उनकी अगुवाई में ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया था। आप जानते ही होंगे सुनील ही सीजन 11 में यू मुम्बा के कप्तान थे और इस सीजन भी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

डिफेंडर के तौर पर सुनील कुमार के आंकड़े

सुनील कुमार ना केवल जबरदस्त कप्तान हैं, बल्कि डिफेंस में भी उनका दबदबा कायम है। उन्होंने अभी तक अपने पीकेएल करियर में कुल मिलाकर 160 मैच खेले हैं जिसमें 399 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं।

उनके नाम 30 सुपर टैकल और 23 हाई-फाइव दर्ज हैं। वो 12वें सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में 400 पॉइंट्स के आंकड़े तक पहुंच सकते हैं। पिछला सीजन उनके लिए अच्छा गया था और वो चाहेंगे कि इस सीजन भी उसी तरह का शानदार खेल दिखाएं। यू मुम्बा इस सीजन अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

PKL 12 में यू मुम्बा का कप्तान कौन है?

सुनील कुमार को PKL 12 के लिए यू मुम्बा का कप्तान बनाया गया है।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.