Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

'ट्राइबल चीफ' के कैरेक्टर में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए Roman Reigns के हाथों हारने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 10, 2024 at 3:27 PM
Modified at :April 10, 2024 at 3:27 PM
Post Featured

रोमन रेंस रिकॉर्ड 1,316 दिनों तक चैंपियन बने रहे और इस दौरान उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स को हराया।

WWE के मॉडर्न एरा में रोमन रेंस (Roman Reigns) बिना कोई संदेह सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 2012 Survivor Series में अपना डेब्यू किया था और पिछले एक दशक से ज्यादा समय में कंपनी के टॉप सुपरस्टार बने रहे हैं। वो WWE में 9 चैंपियनशिप जीत चुके हैं, जिनमें 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत भी शामिल हैं।

हाल ही में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हुआ है। वो Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल जीतने के बाद 1,316 दिन तक चैंपियन बने रहे और WrestleMania 38 से ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए थे, लेकिन उनके इस ऐतिहासिक टाइटल रन का कोडी रोड्स ने अंत कर दिया है।

रोमन रेंस करीब साढ़े 3 साल तक चैंपियन बने रहे और इस दौरान ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं था, जो उन्हें क्लीन तरीके से हराकर चैंपियन बन पाया हो। हालांकि कई बार वो हार के करीब आए, लेकिन द ब्लडलाइन हर बार उन्हें बचा लेता था। खैर अब WrestleMania 40 में उनके ऐतिहासिक सफर पर विराम लग गया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि Roman Reigns ने चैंपियन रहने के दौरान किन-किन सुपरस्टार्स को हराने में सफलता पाई थी।

चैंपियन रहने के दौरान Roman Reigns ने इन बड़े सुपरस्टार्स को हराया:

  • ब्रे वायट (Payback 2020)
  • ब्रॉन स्ट्रोमैन (SmackDown, Payback 2020)
  • जे उसो (Clash of Champions 2020, Hell in a Cell 2020, SummerSlam 2023)
  • सिजारो (WrestleMania Backlash 2021)
  • रे मिस्टीरियो (SmackDown 2021)
  • केविन ओवेंस (TLC 2020, SmackDown 2020, Royal Rumble 2021, Royal Rumble 2023)
  • डेनियल ब्रायन (Elimination chamber 2021, WrestleMania 37, SmackDown 2021)
  • एज (WrestleMania 37, Money in the Bank 2021)
  • जॉन सीना (SummerSlam 2021)
  • फिन बैलर (SmackDown 2021, Extreme Rules 2021)
  • ब्रॉक लैसनर (Crown Jewel 2021, WrestleMania 38, SummerSlam 2022)
  • मैट रिडल (SmackDown 2022)
  • ड्रू मैकइंटायर (Clash At The Castle 2022)
  • लोगन पॉल (Crown Jewel 2022)
  • सैमी जेन (SmackDown 2022, Elimination Chamber 2023)
  • गोल्डबर्ग (Elimination Chamber 2022)
  • एलए नाइट (Crown Jewel 2023, Royal Rumble 2024)
  • एजे स्टाइल्स (Royal Rumble 2024)
  • रैंडी ऑर्टन (Royal Rumble 2024)
  • कोडी रोड्स (WrestleMania 39)

1,316 दिन चैंपियन बने रहने के दौरान ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे जिनके खिलाफ रोमन रेंस को डिसक्वालीफिकेशन के कारण हार झेलनी पड़ी थी। इस लिस्ट में जेवियर वुड्स, सैथ रॉलिंस और फिन बैलर का नाम भी शामिल है। रेंस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए संकेत दिए थे कि वो जब भी वापस आएंगे तब वो एक नए किरदार में रिटर्न कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.

Latest News
Advertisement