Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :December 26, 2025 at 10:59 PM
Modified at :December 26, 2025 at 10:59 PM
सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान

सुरजीत सिंह और पूजा काजला को 2025 का अर्जुन अवार्ड मिलना उनकी मेहनत का सबसे बड़ा सबूत है।

भारतीय कबड्डी के लिए यह साल बेहद खास साबित हो रहा है, क्योंकि अनुभवी डिफेंडर सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) और दमदार ऑलराउंडर पूजा काजला (Pooja Kajla) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

दोनों खिलाड़ियों का सेलेक्शन इस बात का सबूत है कि भारतीय कबड्डी (Kabaddi) लगातार देश के स्पोर्ट्स कल्चर में अपनी मजबूत जगह बना रही है। यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि भारतीय कबड्डी की लगातार प्रगति का भी प्रतीक है।

डिफेंसिव क्षमता ने दिलाई सुरजीत सिंह को पहचान

सुरजीत सिंह लंबे समय से भारतीय कबड्डी के सबसे भरोसेमंद डिफेंडरों में गिने जाते हैं और मैदान पर उनकी शांत शैली हमेशा टीम के लिए ताकत रही है। तेज अंदाज में रेडर्स की चाल भांपना, सही समय पर टैकल करना और एंकल होल्ड जैसी तकनीकों ने उन्हें हर टीम का अहम हिस्सा बनाया है।

प्रो कबड्डी लीग में उनका अनुभव और टीमों को खिताब दिलाने में निभाई गई भूमिका ने उन्हें स्पॉटलाइट में रखा है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी उनके प्रदर्शन ने भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयां दी हैं।

सालों से सुरजीत की रणनीतिक समझ और कप्तानी क्षमता ने उन्हें हर टीम का मुख्य आधार बनाया है और उनकी मौजूदगी डिफेंस को मजबूती देने के साथ टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती रही है। दबाव वाले क्षणों में सही फैसले लेना और साथी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देना उनकी पहचान बन गया है और यही निरंतरता अर्जुन अवार्ड जैसे बड़े सम्मान की पात्र साबित हुई है।

पूजा काजला ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को दिलाई जीत

महिला कबड्डी की बड़ी पहचान बन चुकी पूजा काजला ने ऑलराउंडर के रूप में अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। उनकी रेड और डिफेंस दोनों में योगदान ने भारत के लिए कई अहम कई मुकाबलों में निर्णायक साबित हुई है।

रेड और डिफेंस दोनों में एक तरह के स्किल के साथ खेलने की कला ने उन्हें हर मैच में प्रभावी बनाया है और एशियन गेम्स सहित कई बड़े मंचों पर उनके प्रदर्शन ने भारत को शीर्ष स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पूजा की चुस्ती, फिटनेस और बिना डरे हुए खेलने की स्टाइल ने उन्हें युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा बना दिया है।

अब वह ग्रामीण इलाकों से आने वाली लड़कियों के लिए एक मार्गदर्शक बन चुकी है। उनकी सफलता इस बात की मिसाल है कि सही मेहनत और विश्वास के साथ कबड्डी भी जीवन में बड़े सपनों का रास्ता बन सकती है और यही सफर अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) के रूप में अपने सबसे बड़े मुकाम पर पहुंचा है।

किन कबड्डी खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड 2025 मिलेगा?

सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन के लिए ये अवार्ड मिलेगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement