Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव फिट खेलेंगे अगला मैच

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 3, 2024 at 10:48 PM
Modified at :April 3, 2024 at 10:48 PM
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव फिट खेलेंगे अगला मैच

चोट के चलते सूर्यकुमार मौजूदा सीजन में मुंबई के पहले तीन मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाए।

आईपीएल (IPL 2024) में अब तक लगभग सभी टीमें 3-3 मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान मुंबई इंडियंस को अपने सभी तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। टीम के नए-नवेले कप्तान के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ रहीं है, लेकिन इसी बीच एनसीए की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, बुधवार को यह रिपोर्ट आई है कि मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जल्द ही आईपीएल में वापसी करने वाले हैं।

गौरतलब हो कि, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से, दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से और तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से खेला था। सबसे बड़ी बात यह है कि पांड्या को इन तीनों ही मैचों में बुरी तरह हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में उन्हें इस सीजन काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की वापसी उनके लिए एक अच्छी खबर है।

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हो सकती है सूर्यकुमार यादव की वापसी:

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए यह खुलासा हुआ है कि सूर्यकुमार यादव को एनसीए ने पूरी तरह से फिट करार दे दिया है और अब वह आईपीएल 2024 में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। इसका मतलब यह है कि वह रविवार को दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव के आंकड़े काफी शानदार हैं। यदि वह उस मैच में मेजबान टीम का हिस्सा होंगे तो निश्चित ही उनके लिए यह फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि, सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद वापस आ रहे हैं। ऐसे में यह देखना बेहद ही दिलचस्प रहेगा कि वापसी के बाद उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, क्योंकि टीम की मध्य क्रम बल्लेबाजी उनके वापसी के बाद और भी मजबूत होगी और यदि उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो यह सिर्फ मुंबई के लिए नहीं बल्कि आगामी टी20 विश्व कप के लिहाज से यह भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर होगी।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement