Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: तमिल थलाइवाज की जीत को लेकर अर्जुन देशवाल ने दिया बड़ा बयान, जयपुर के फैंस से भी की खास अपील

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 13, 2025 at 9:15 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 13, 2025 at 9:15 PM (GMT+5:30)
PKL 12: तमिल थलाइवाज की जीत को लेकर अर्जुन देशवाल ने दिया बड़ा बयान, जयपुर के फैंस से भी की खास अपील

तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को हराकर PKL 12 के दूसरे लेग का आगाज जीत के साथ किया है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का कारवां जयपुर पहुंच गया है। शुक्रवार को तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें थलाइवाज ने 46-36  के अंतर से बंगाल वारियर्स को हरा दिया। तमिल थलाइवाज के लिए कप्तान अर्जुन देशवाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 17 पॉइंट्स लिए।

नरेंद्र कंडोला ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 7 पॉइंट्स लिए। बंगाल वारियर्स की तरफ से देवांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पॉइंट्स लिए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

जयपुर में नई स्ट्रैटजी के साथ आए हैं – अर्जुन देशवाल

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल ने अपनी टीम के कमबैक को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा “अभी लीग का आगाज ही हुआ है। ऐसे में हम बहुत ज्यादा प्रेशर लेकर नहीं खेल रहे हैं। सभी टीमें ऊपर-नीचे चल रही हैं। पिछले दो मैचों में हमसे कुछ गलतियां हुईं उसकी वजह से हारे। हालांकि कोच सर ने बोला कि जो मैच हार गए उसे अपने दिमाग से निकाल दो। हम अब जयपुर लेग में नई स्ट्रैटजी के साथ आए हैं।“

जयपुर के फैंस से अर्जुन देशवाल ने की बड़ी अपील

अर्जुन देशवाल इससे पहले तक जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते थे और जयपुर का उनका होम ग्राउंड था। यहां पर उन्हें काफी प्यार मिलता था। उन्होंने इसको लेकर भी प्रतिक्रिया दी और जयपुर के फैंस से खास अपील की।

दिग्गज रेडर ने कहा “ जयपुर में आते ही मेरे शरीर में एक अलग तरह की एनर्जी आ गई थी। फैंस का काफी प्यार यहां मुझे पहले मिला है। मैं यही चाहुंगा कि लोग जिस तरह से मुझे पहले सपोर्ट कर रहे थे, उसे आज भी बरकरार रखें। अब नई टीम, नया सीजन और नया माइंडसेट है तो हम उसी हिसाब से काम कर रहे हैं।“

बेहतरीन डिफेंस की वजह से जीते मुकाबला – सुरेश कुमार

तमिल थलाइवाज के कोच सुरेश कुमार ने अपनी टीम की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय डिफेंस को दिया। उन्होंने कहा “हमारे डिफेंस ने आज बढ़िया खेल दिखाया। उन्होंने देवांक को ज्यादा पॉइंट्स नहीं दिए। हम अपने इस विनिंग मोमेंटम को जयपुर लेग में बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हम लगातार जीतते हुए चेन्नई लेग में जाना चाहेंगे।“

बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मैच को लेकर कोच और कप्तान की प्रतिक्रिया

तमिल थलाइवाज का अगला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के साथ है। बुल्स की टीम लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। उनके खिलाफ मैच को लेकर अर्जुन देशवाल और सुरेश कुमार ने बड़ी बात कही है।

अर्जुन देशवाल ने कहा “बेंगलुरु बुल्स अच्छी टीम है। वो लगातार मैच जीत रहे हैं। उनका कॉन्फिडेंस काफी अच्छा होगा। हमने भी आज मुकाबला जीता है। ऐसे में देखेंगे कि बुल्स के साथ मैच में क्या होता है।“

सुरेश कुमार – बेंगलुरु के मैच में अभी चार दिन बाकी हैं। हम उनके खिलाफ रणनीति से उतरेंगे। उनके दो रेडर अच्छा कर रहे हैं। हमारे भी खिलाड़ी अच्छे हैं।“

देवांक दलाल और कोच नवीन ने बंगाल की हार का बताया कारण

वहीं बंगाल वारियर्स के कोच नवीन कुमार और स्टार रेडर देवांक दलाल ने अपनी टीम की हार का कारण बताया। नवीन कुमार के मुताबिक आज डिफेंस नया था तो एडजस्ट होने में थोड़ा टाइम लग गया। वहीं उन्होंने आगे के मैचों में जैंग कुन ली को भी खिलाने की बात कही है।

नवीन कुमार ने कहा “हमने आज डिफेंस का नया कॉम्बिनेशन उतारा था तो उसे एडजस्ट होने में थोड़ा टाइम लग गया। उस दौरान बोनस पॉइंट्स निकलते रहे। हाफ टाइम तक तो हम मैच में बने हुए थे। लेकिन उसके बाद उनके रेडर्स ने उनको बढ़त दिला दी। जैंग कुन ली को हम परिस्थितियों के हिसाब से यूज करेंगे। आज हमें बोनस पॉइंट की जरूरत थी तो उनको मैट पर उतारा।“

देवांक ने कहा “उनके रेडर्स ने बोनस पॉइंट्स ज्यादा लिए और हमारे रेडर्स ऐसा नहीं कर पाए।“

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.