Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किन खिलाड़ियों ने इस टीम में बनाई अपनी जगह

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 27, 2024 at 5:33 PM
Modified at :May 27, 2024 at 5:33 PM
IPL 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किन खिलाड़ियों ने इस टीम में बनाई अपनी जगह

इन खिलाड़ियों ने पूरे सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई में खेले गए आईपीएल (IPL 2024) के फाइनल (KKR vs SRH) मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर की ओर से सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। विराट कोहली और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। यहां हम IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर एक बेस्ट टीम ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

ये है IPL 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट:

1. विराट कोहली (RCB)

Virat Kohli, RCB, IPL 2024,
Virat Kohli. (Image Source: BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, इसीलिए उन्हें ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 741 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी इस प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

2. सुनील नरेन (KKR)

Sunil Narine. (Image Source: BCCI)
Sunil Narine. (Image Source: BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इस सीजन केकेआर को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस सीजन उनके लिए ओपनिंग करते हुए 14 मैचों में 488 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 17 विकेट भी चटकाए।

3. संजू सैमसन (RR)

Sanju Samson
Sanju Samson. (Image source: IPL)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही। सैमसन ने इस सीजन 15 मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 531 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिहाज से यह उनके लिए सबसे अच्छा सीजन रहा।

4. रियान पराग (RR)

Riyan Parag RR IPL 2024
Riyan Parag. (Image Source: IPL)

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी पूरी काबिलियत दिखाई है। पराग ने इस सीजन पहली बार 500 से ज्यादा स्कोर बनाया। वह इस सीजन विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 573 रन बनाए।

5. श्रेयस अय्यर (KKR – कप्तान)

Shreyas Iyer KKR IPL 2024
Shreyas Iyer. (Image Source: BCCI)

श्रेयस अय्यर ने इस सीजन अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया। उन्होंने कई मैचों में बल्लेबाजी से भी अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था और केकेआर को आसान जीत दिलाई थी। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने इस सीजन 16 में से 13 मुकाबलों में जीत हासिल की। इतना ही नहीं, अय्यर ने खुद इस सीजन 14 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 351 रन बनाए।

6. हेनरिक क्लासेन (SRH)

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. Image-IPL

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने कई मैचों में अपने टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन 16 मैचों की 15 पारियों में 171.07 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे।

7. आंद्रे रसेल (KKR)

Andre Russell
Andre Russell had a forgettable season. Image: IPL

कैरिबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 2014 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और उनके लिए कई मैचों में गेमचेंजर साबित होते रहे हैं। रसेल ने इस सीजन 19 विकेट चटकाए, जिसमें फाइनल में 3/19 का प्रदर्शन शामिल था। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

8. हर्षल पटेल (PBKS)

Harshal Patel, Punjab Kings, IPL 2024
Harshal Patel. (Image Source: BCCI)

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर रहे। उन्होंने इस सीजन 14 माचो में 24 विकेट चटकाए। बता दें कि, हर साल पटेल दूसरी बार आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर जीतने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद पंजाब किंग्स प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी।

9. वरुण चक्रवर्ती (KKR)

Varun Chakravarthy, Indian Cricket Team, Kolkata Knight Riders, Cricket, IPL,

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी रहे और उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चक्रवर्ती ने इस सीजन 16 मैचों में 21 विकेट हासिल किया और पहली बार आईपीएल चैंपियन बने।

10. जसप्रीत बुमराह (MI)

Jasprit Bumrah, MI, IPL 2024
Jasprit Bumrah. (Image Source: BCCI)

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन काफी शानदार गेंदबाजी की लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। बुमराह ने इस सीजन 6.5 से भी कम (6.48) की इकोनॉमी से रन खर्च किए और 13 मैचों में 16.80 की औसत से 20 विकेट भी चटकाए।

11. मिशेल स्टार्क (KKR)

Mitchell Starc, KKR, IPL 2024
Mitchell Starc. (Image Source: BCCI)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज में मिशेल स्टार्क को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 24.75 करोड रुपए की बड़ी क़ीमत पर खरीदा गया था। वह आईपीएल के पहले हाफ में उतने अधिक लय में नहीं दिखे लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। वह इस सीजन पहले क्वालीफायर और फाइनल दोनों मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले पहले गेंदबाज भी बने। उन्होंने इस सीजन 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए और पहली बार आईपीएल चैंपियन बने।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.