Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

महिला एशिया कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 14, 2026 at 11:59 PM
Modified at :September 14, 2026 at 11:59 PM
महिला एशिया कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों के कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। कुछ बल्लेबाजों ने तेज स्ट्राइक रेट के साथ लगातार रन बनाए, तो कुछ गेंदबाजों ने बेहद कम औसत और इकॉनमी के साथ विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया।

इन प्रदर्शनों के आधार पर टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत टीम तैयार की गई है। इसमें ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर, ऑलराउंड प्रदर्शन, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी तक हर विभाग को ध्यान में रखा गया है।

अब आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर महिला एशिया कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

ये है महिला एशिया कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. शेफाली वर्मा (भारत)

Shafali Verma
Shafali Verma (Photo by Chris Hyde/Getty Images)

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी 39 गेंदों पर 68 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसके चलते भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। यह इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी भी साबित हुई।

शेफाली ने इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 47.20 की औसत और 171.01 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल रहे। साथ ही इस प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा चौके, सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट और सबसे ज्यादा अर्धशतक जैसी उपलब्धि भी हासिल की। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट हासिल किए।

2. स्मृति मंधाना (भारत)

3 Indian players with multiple centuries in all three formats ft. Smriti Mandhana
Smriti Mandhana (Credits: BCCI)

भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ शतक लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज रहीं। मंधाना ने 5 मैचों में 42.60 की औसत और 165.11 की शानदार स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला।

मंधाना ने फाइनल मुकाबले में 39 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने शेफाली के साथ 129 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप करके भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसके चलते उनकी टीम ने 183 रन बनाए। अंत में उनकी टीम ने 72 रनों से शानदार जीत हासिल करके खिताब पर कब्जा किया।

3. चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)

Chamari Athapaththu (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

श्रीलंका महिला टीम की अनुभवी कप्तान चमारी अटापट्टू इस टूर्नामेंट में बल्ले से भले ही खास कमाल न कर सकी हों, लेकिन उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम फाइनल में भी पहुंची, लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अटापट्टू ने इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 126.92 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 7.75 की औसत से 12 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 5.02 की रही। इस बीच श्रीलंकाई कप्तान ने इंडोनेशिया के खिलाफ 7/5 का शानदार स्पेल भी फेंका।

4. निलाक्षिका सिल्वा (श्रीलंका)

श्रीलंका की निलाक्षिका सिल्वा इस टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा रन बनाने वाली अपनी टीम की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहीं। उन्होंने 5 मैचों में 36.00 की औसत और 128.57 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला। श्रीलंका के फाइनल तक के सफर में उनके बल्ले से निकले ये रन काफी उपयोगी रहे।

5. हर्षिता समरविक्रमा (श्रीलंका)

Harshitha Samarawickrama (Credits: IANS/X.com)

श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 5 मैचों में 32.66 की औसत और 106.52 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48* रन रहा। उनकी चार पारियों में से एक पारी नाबाद रही और उन्होंने श्रीलंका के लिए लगातार रन बनाने में योगदान दिया।

6. फातिमा सना (पाकिस्तान)

Fatima Sana, Pakistan
Fatima Sana (Image: Getty)

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं। उन्होंने 4 मैचों में 35.50 की औसत और 102.89 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए, जिसमें 47 रनों की पारी भी शामिल रही।

फातिमा ने गेंदबाजी में 9.33 की औसत से 9 विकेट लिए, जिसमें 4/38 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल रहा। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.14 रही। सना की कप्तानी में उनकी टीम ने सेमीफाइनल तक का भी सफर तय किया, लेकिन वहां श्रीलंका ने उन्हें हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

7. ऋचा घोष (भारत)

Richa Ghosh
Richa Ghosh (Image: BCCI)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से सिर्फ 49 रन बनाए, लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन ज्यादा खास रहा। उन्होंने विकेटकीपिंग में 10 डिसमिसल किए, जिसमें 6 कैच और 4 स्टंपिंग शामिल थे। वह इस मामले में टूर्नामेंट की सबसे सफल विकेटकीपर भी रहीं।

8. दीप्ति शर्मा (भारत)

Deepti Sharma
Deepti Sharma (Image Source: BCCI)

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने 5 मैचों में मात्र 3.84 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ 4.21 की औसत से 14 विकेट हासिल किए। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्पेल 3/0 का रहा, जो उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ फेंका था। इसके अलावा दीप्ति ने 5 पारियों में 36 रन भी बनाए।

9. श्री चरणी (भारत)

Shree Charani (Credits: BCCI Women)

भारत की श्री चरणी ने भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में 5 मैचों में 3.65 की शानदार इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 5.58 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 4/20 का बेस्ट स्पेल भी फेंका। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में दीप्ति के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

10. मरूफा अख्तर (बांग्लादेश)

बांग्लादेश की मरूफा अख्तर ने सिर्फ 4 मैचों में 9.50 की औसत से 8 विकेट लेकर गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 रहा, जबकि इकॉनमी 5.06 की रही। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन वहां उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा।

11. नशरा संधू (पाकिस्तान)

पाकिस्तान की नशरा संधू ने इस टूर्नामेंट में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 मैचों में 7.85 की औसत से 7 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी भी सिर्फ 4.02 की रही।

इस प्रतियोगिता में नशरा का सबसे शानदार प्रदर्शन 6/7 का रहा, जो उन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ दर्ज किया था। हालांकि, महिला एशिया कप 2026 में उनकी टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.