कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने वाले सभी देशों की लिस्ट
इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 देश हिस्सा लेंगे।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। सभी टीमों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कस ली है। बता दें, गुजरात के अहमदाबाद में 23 अक्टूबर से यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। पहले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 21 तारीख को होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए 23 तारीख सुनिश्चित किया गया है।
वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सभी मैचों का आयोजन होगा। भारतीय कबड्डी टीम भी इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, इस प्रतियोगिता के लिए एक नई टीम चुनी गई है और एशियन गेम्स 2026 में जो भी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे, वे इसका हिस्सा नहीं होंगे।
टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 देश हिस्सा लेंगे। कॉमनवेल्थ के तहत जितने भी नेशंस आते हैं, वहीं इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि ईरान की टीम इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेगी, क्योंकि वो कॉमनवेल्थ नेशंस का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारत के लिए चुनौती उतनी ज्यादा कठिन नहीं रहने वाली है।
यही वजह है कि कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2026 के लिए अपेक्षाकृत नए खिलाड़ियों का ऐलान किया गया है। पवन सेहरावत, अर्जुन देशवाल, असलम ईनामदार, सुनील कुमार, राहुल सेतपाल और देवांक दलाल जैसे कई सारे स्टार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार कही जा सकती है।
ये सभी देश कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में लेंगे हिस्सा
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में कौन-कौन सी 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एशिया महाद्वीप से चार, यूरोप से दो, अफ्रीका महाद्वीप की चार, ओसियाना से एक, अमेरिका महाद्वीप से एक और साउथईस्ट एशिया से दो टीम इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी। जो भी टीमें टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएंगीं उनके नाम इस प्रकार हैं-
1. भारत (मेजबान)
2. ऑस्ट्रेलिया
3. बांग्लादेश
4. कनाडा
5. केन्या
6. मलेशिया
7. नाईजीरिया
8. पाकिस्तान
9. स्कॉटलैंड
10. सिंगापुर
11. श्रीलंका
12. तंजानिया
13. यूगांडा
14. यूनाइटेड किंगडम (यूके)
आपको बता दें कि इसी वेन्यू पर भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के कबड्डी के मुकाबले भी खेले जाएंगे। ऐसे में सबकी निगाह इस चीज पर होगी कि स्टेडियम की फैसिलिटी और अन्य चीजें किस तरह की रहती हैं। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने कबड्डी को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल करने की मांग की है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
