Khel Now logo
HomeSportsChampions TrophyLive Score

क्रिकेट न्यूज

IPL का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट

Published at :May 26, 2024 at 10:33 PM
Modified at :May 26, 2024 at 10:33 PM
Post Featured

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

चेन्नई और मुंबई ने IPL में सबसे ज्यादा बार खिताब जीता है।

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से लेकर 2023 तक आईपीएल के कुल 16 सीजन समाप्त चुके हैं, जबकि 2024 में 17वां सीजन सीजन प्रगति पर है। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 1 मुकाबले में जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा, फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का पता 24 मई को क्वालीफायर 2 मुकाबले के बाद लगेगा।

आईपीएल इतिहास में अब तक 15 अलग-अलग टीमें खेल चुकी हैं, जिसमें से 5 टीमें अब अस्तित्व में नहीं हैं। 2022 के बाद से आईपीएल में नियमित रूप से 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आता है। यहां हम आपको सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

7. डेक्कन चार्जर्स – 1 बार:

Deccan Chargers 2009
Deccan Chargers (Image-Twitter)

डेक्कन चार्जर्स आईपीएल इतिहास की एकमात्र ऐसी विघटित हो चुकी टीम है, जो एक बार खिताब जीत चुकी है। DC ने आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में अपना एकमात्र खिताब जीता था। उन्होंने जोहान्सबर्ग में खेले गए लो-स्कोरिंग फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 143/6 का स्कोर डिफेंड करते हुए 7 रनों जीत हासिल की थी और चैंपियन बने थे।

6. गुजरात टाइटंस – 1 बार:

Gujarat Titans 2022
Gujarat Titans. Image-Twitter

गुजरात टाइटंस ने 2022 के सीजन में पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया था और अपने पहले ही सीजन उन्होंने सबको चौंकाते हुए खिताब जीत लिया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी और चैंपियन बने थे। उसके ठीक अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 में भी फाइनल में भी पहुंचे, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

5. सनराइजर्स हैदराबाद – 1 बार:

Sunrisers Hyderabad 2016, SRH
Image-Twitter

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 के सीजन में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में अपना एकमात्र आईपीएल का खिताब जीता था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में 208/7 का स्कोर डिफेंड करते हुए 8 रनों से जीत हासिल की थी और चैंपियन बने थे। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2018 में दूसरी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन वहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

4. राजस्थान रॉयल्स – 1 बार:

Rajasthan Royals 2008
Rajasthan Royals. Image-Twitter

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में अपना एकमात्र खिताब जीता था। वह नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज करके चैंपियन बने थे। उस सीजन वह अंक तालिका में पहले स्थान पर थे और उनके टीम के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर पर्पल कैप होल्डर बने थे।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 बार:

KKR 2012
KKR (Image-Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार (2012 और 2014 के सीजन में) और उनकी कोचिंग में एक बार (2024 के सीजन में) यानी की कुल मिलाकर तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वह आईपीएल 2012 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई में 5 विकेट से हराकर और आईपीएल 2014 के फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को बेंगलुरु 3 विकेट से हराकर चैंपियन बने थे। IPL 2024 में चेन्नई के मैदान पर एकतरफा फाइनल में SRH को हराकर कोलकाता ने अपना तीसरा आईपीएल का खिताब जीता।

2. मुंबई इंडियंस – 5 बार:

Mumbai Indians 2013
Mumbai Indians. Image-Twitter

खिताब जीतने के मामले में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है। उन्होंने पहली बार 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर आईपीएल का खिताब जीता था और फिर 2015 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर, 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को हराकर, 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वह चैंपियन बने। मुंबई इंडियंस ने ये सभी ट्रॉफियां रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती हैं।

1. चेन्नई सुपर किंग्स – 5 बार:

Chennai Super Kings, CSK
Chennai Super Kings (Image-Twitter)

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स भी अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है। उन्होंने पहली बार 2010 में मुंबई इंडियंस को फाइनल में हराकर आईपीएल का खिताब जीता था और फिर 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर, 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर, 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर और 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर वह चैंपियन बने। सीएसके ने ये सभी ट्रॉफियां एमएस धोनी की कप्तानी में जीती हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement