Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: मनप्रीत सिंह ने बताया दबंग दिल्ली के खिलाफ गुस्सा होने का असल कारण, हरियाणा स्टीलर्स के खराब प्रदर्शन पर भी कही बड़ी बात

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 9, 2025 at 7:23 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 9, 2025 at 7:23 PM (GMT+5:30)
PKL 12: मनप्रीत सिंह ने बताया दबंग दिल्ली के खिलाफ गुस्सा होने का बड़ा कारण, हरियाणा स्टीलर्स के खराब प्रदर्शन पर भी कही बड़ी बात

तेलुगू टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को हराकर PKL 12 में अपनी आठवीं जीत दर्ज की।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के 71वें मैच में तेलुगू टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-29 के बड़े अंतर से हराया। एक तरफ टाइटंस की ये लगातार पांचवीं जीत रही, वहीं हरियाणा का रिकॉर्ड इससे उल्टा रहा क्योंकि उन्हें लगातार पांच मैचों में हार मिली।

इस मैच में अकेले भरत हुड्डा, हरियाणा की टीम पर भारी पड़े, जिन्होंने 20 पॉइंट्स बटोरे। अन्य डिफेंडर और रेडरों ने भी अपना-अपना योगदान दिया। दूसरी ओर विनय और शिवम पटारे पूरी तरह फ्लॉप रहे और हरियाणा का डिफेंस बिल्कुल नहीं चल पाया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

वो बहुत अच्छा खेले, एकतरफा रहा मैच – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने साफ शब्दों में इसे हरियाणा की एकतरफा हार बताया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता ये कठिन मुकाबला था, मैच पूरी तरह एकतरफा रहा। हम अच्छा नहीं खेल पाए। दूसरे ऑलआउट के बाद टीम ने वापसी भी की, लेकिन उसके बाद डिफेंस और रेडिंग दोनों अच्छा नहीं कर पाए। वो टीम बहुत अच्छा खेली।”

हमेशा से कृष्ण कुमार हुड्डा का सम्मान किया है – मनप्रीत सिंह

मनप्रीत सिंह ने मैच के बाद कृष्ण कुमार हुड्डा के साथ हुई बातचीत पर कहा, “मैंने हमेशा से उन्हें सम्मान दिया है, वो हमारे गुरु हैं और भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं। हम बचपन से उनके पास खेले हैं, बहुत कुछ सीखा है।”

गंदे इशारे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

मनप्रीत सिंह ने जोगिंदर नरवाल के साथ लड़ाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “पिछले मैच की बात करें तो सेलिब्रेशन करना हर कोच का हक है, लेकिन न्यूज में चलाया जा रहा है कि मनप्रीत और जोगिंदर का झगड़ा हुआ। वो मुझे बड़ा भाई मानते हैं और मैं उन्हें छोटा भाई। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ।”

“मगर कोई सामने से गलत इशारे करे, तो मुझे, मेरी टीम और फैंस को यह कतई बर्दाश्त नहीं। हम हारे जरूर हैं, लेकिन अच्छा खेल कर हारे हैं, गंदे इशारे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हैं। वो हमारा सम्मान करते हैं और हम भी उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। टीवी पर झगड़ा दिखाना गलत है। मैं मानता हूं कि जो टीम हारती है तो बड़ी बनती है और जीती हुई टीम तब बड़ी बनती है जब वो हारी हुई टीम का सम्मान करे।”

भरत हुड्डा के जबरदस्त प्रदर्शन का राज

भरत हुड्डा एक बार फिर पुरानी वाली लय में दिखे हैं। उनके जबरदस्त प्रदर्शन पर कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने कहा, “मैं इसका श्रेय अपने सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और CEO साहब (त्रिनाध रेड्डी) को भी दूंगा। हमारा 45 दिन का ट्रेनिंग कैम्प था, जहां खुद CEO साहब भी मौजूद रहे थे। फ्रैंचाइजी हमारा अच्छे से ख्याल रखती है। ट्रेनर्स की टीम भी बहुत बढ़िया है, जिसने खिलाड़ियों को इंजरी नहीं होने दी।”

इसी बीच कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने विजय मलिक की तारीफ करके कहा, “हम जब ऑक्शन में गए थे, तभी हमने विजय मलिक को कप्तान चुन लिया था। उसने खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छा तालमेल बना रखा है। खिलाड़ियों से अच्छा खेल निकलवाना कोच से ज्यादा कप्तान का काम होता है। विजय सबको सही तरीके से लेकर चल रहे हैं।”

मनप्रीत सिंह की टीम कमबैक करेगी – कृष्ण कुमार हुड्डा

तेलुगू टाइटंस के कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने मनप्रीत सिंह के अच्छे की कामना करते हुए कहा, “मनप्रीत 3 साल मेरे पास टीम इंडिया के कैम्प में रहे। वो कई बार भावुक हो जाते हैं और एग्रेशन तो हर मैच में होता है। वो 7-8 साल से कोचिंग कर रहे हैं, मुझे खुशी है कि वो बहुत अच्छे कोच बन गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस बार उन्होंने फाइनल में अपनी टीम को जितवाया था, इस बार भी उनकी टीम कमबैक करेगी।”

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली 11 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.